UP Weather Update. उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक, तेज बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की थी. खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में भी तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि अब मानसून के कमजोर होने की संभावना जताई जा रही है.

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को चित्रकूट, सीतापुर, मेरठ, कानपुर, सहारनपुर, शामली, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, संभल, बागपत, महोबा, जालौन, बांदा, आगरा और अलीगढ़ में भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं राजधानी लखनऊ में भी आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं.

इसे भी पढ़ें : Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 30 July: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक मानसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति में बनी हुई है. इस वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर लगातार जारी है. 30 जुलाई के बाद अगले कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ सकती है. शुक्रवार को राज्य में गरज-चमक के साथ बौंछारे पड़ने के आसार हैं. इसके अतिरिक्त भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है. विशेषज्ञों के मुताबिक 2 अगस्त से प्रदेश में एक बार फिर मानसून अपनी रफ्तार पकड़ सकता है. जिसके बाद यूपी में भारी बारिश की संभावना है.