UP Weather Update. उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक, तेज बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की थी. खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई थी, जबकि पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में भी तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया था. हालांकि अब मानसून के कमजोर होने की संभावना जताई जा रही है.

मौसम विभाग के अनुसार यूपी में शुक्रवार 31 जुलाई को मिलाजुला मौसम रहेगा. इस दौरान पश्चिमी और पूर्वांचल संभाग के 23 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान हैं. जबकि 3 जिलों में आज कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है. प्रदेश के अन्य जनपदों में आज मौसम शुष्क रहेगा. कहीं ज्यादा बरसात होने का अनुमान नहीं है.

इसे भी पढ़ें : Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 31 July: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

मौसम विभाग के अनुसार 1 अगस्त को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रह सकता है. इसके बाद 2 अगस्त से मौसम बदलेगा. जिसमें पश्चिमी संभाग में कुछ जगहों पर और पूर्वांचल के ज़्यादातर जनपदों में बारिश होगी. 3 अगस्त से मानसून फिर सक्रिया होगा. वहीं संभाग के लगभग सभी स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. 5 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा.