UP WEATHER TODAY. उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है. मंगलवार को प्रदेश में हुए बारिश और तेज हवाओं ने फिर से ठंड की वापसी करा दी है. कल प्रदेश में दिनभर कोहरा बादल छाए रहे. वहीं बारिश ने मौसम को और ठंडा कर दिया. वहीं आज प्रदेश के मौसम में फिर से बदलाव होने की संभावना जताई गई है. आज मौसम शुष्क रह सकता है.
मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को रात के तापमान में अगले 3 दिनों में 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है, जबकि दिन का तापमान चढ़ने के आसार हैं. चढ़ेगा. 6, 7 और 8 फरवरी को हवाएं चलने से दिन का पारा चढ़ने के बावजूद ठंड महसूस होगी.
इसे भी पढ़ें : Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 4 February: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
विभाग के मुताबिक लखनऊ समेत प्रदेश के कई हिस्सों में 4 और 5 फरवरी को कोहरे के आसार है. मौसम विज्ञानियों ने 8 फरवरी के बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई है. नया बनने वाला विक्षोभ पश्चिमी यूपी को प्रभावित कर सकता है. जिससे वहां बारिश होने की संभावना है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


