UP Weather Update: यूपी के मौसम का मिजाज बदल रहा है। प्रदेश के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। कई इलाकों में तो तेज गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। सुबह और दोपहर की चिलचिलाती धूप ने मार्च महीने में ही मई जैसे गर्मी का अहसास कर दिया है। जिसके चलते लोग धूप में छाते का प्रयोग कर रहे है। दोपहर में एसी और कूलर लोगों को राहत देने का काम रही है। पिछले 24 घंटे में सबसे गर्म जिला आगरा रहा, जहां का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 8.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है
मौसम रहेगा शुष्क
मौसम जानकारों के अनुसार आज सुबह 6 बजे से ही प्रदेश का तापमान 22 डिग्री के पार जा चुका है। आज पूर्वी और पश्चिमी दोनों यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। साथ ही मौसम में 62 प्रतिश की नमी भी देखने को मिलेगी। प्रदेश में हवा की रफ्तार 8 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। फिलहास राज्य में बूंदा-बांदी और बारिश के आसार नहीं है।
READ MORE: Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 10 March: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
यूपी के मौसम में पूरे हफ्ते उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। 11 और 12 मार्च को प्रदेश का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहेगा। वहीं अधिकतम तापमान क्रमश: 36 और 37 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है। वहीं शुक्रवार और शनिवार तक अधिकतम तापमान 39 के आस-पास पहुंच सकता है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

