PCS IAS promotions, लखनऊ. उत्तर प्रदेश प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) के अधिकारियों को जल्द ही भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के पद पर प्रमोट किया जाएगा. बुधवार को दिल्ली में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के मुख्यालय में विभागीय प्रोन्नति समिति (DPC) की बैठक हुई. जिसमें राज्य के 33 पीसीएस अधिकारियों को आईएएस कैडर में प्रमोट करने के लिए उनके नामों पर मुहर लगाई गई.
जानकारी के मुताबिक बैठक में यूपी के मुख्य सचिव एसपी गोयल और प्रमुख सचिव (नियुक्ति एवं कार्मिक) एम. देवराज उपस्थित थे. केंद्र सरकार ने चयन वर्ष 2025 के लिए यूपी को यूपीएससी में पदोन्नति कोटे के तहत कुल 33 पद आवंटित किए हैं. जिसमें 2010 और 2011 बैच तक के पीसीएस अधिकारियों के प्रमोट किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें : ‘प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त…’, अखिलेश ने बोला तीखा हमला, कहा- अपराधी बेखौफ, भाजपा राज में कोई भी सुरक्षित नहीं
बता दें कि 2010 बैच में पीसीएस सेवा के 8 अधिकारी शामिल हैं, जबकि 2011 बैच 21 अफसर हैं. इन दोनों बैचों की कुल संख्या मिलाकर 29 होती है. चूंकि कुल खाली पदों की संख्या 33 है, इसलिए बचे हुए 4 पदों को भरने के लिए वर्ष 2012 बैच के भी शीर्ष चार वरिष्ठ पीसीएस अफसरों को प्रमोट किया जा सकता है. दिल्ली में नामों पर मुहर लगने के बाद अब लखनऊ में कार्रवाई तेज कर दी गई है. जिसके बाद जल्द ही प्रदेश को 33 नई आईएएस अफसर मिलेंगे.

