राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्यप्रदेश में सवर्ण संगठन ने समाजवादी प्रवक्ता राजकुमार भाटी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सवर्ण संगठन ने ब्राह्मणों की तुलना वेश्या से करने के मामले में एफआईआर की मांग की है। मध्यप्रदेश सवर्ण अधिकारी एवं कर्मचारी संगठन ने एफआईआर के लिए पांच जिलों में आवेदन दिया है। संगठन ने प्रदेश के पन्ना, छतरपुर, सतना और दमोह जिले के एसपी-कलेक्टर को आवेदन दिया है। सागर आईजी और संभागायुक्त को भी आवेदन दिया है।

दिया सात दिन का अल्टीमेटम

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अजय तिवारी ने कहा- इस तरह की टिप्पणी बर्खाश्त नहीं की जाएगी। एफआईआर नहीं होने पर प्रदेश में बड़ा आंदोलन होगा। एफआईआर के लिए सात दिन का समय दिया गया है।

राजकुमार भाटी ने यूपी में की थी टिप्पणी

यह कहा था- ब्राह्मण भला न वेश्या, इनमें भला न कोय। और कोई-कोई वेश्या तो भली, ब्राह्मण भला न कोय।


ट्विशा शर्मा मामले में भोपाल कमिश्नर का बड़ा बयान: निष्पक्ष जांच में कोई देरी नहीं, आरोपी पति समर्थ की गिरफ्तारी के लिए लगी हैं टीमें

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m