UPPSC RO ARO Final Result 2023, प्रयागराज. UPPSC ने RO-ARO मुख्य परीक्षा का रिजल्ट (UPPSC RO ARO Final Result 2023) जारी कर दिया है. मुख्य परीक्षा में 419 अभ्यर्थी सफल हुए हैं. ये परीक्षा 2-3 फरवरी 2026 को आयोजित की गई थी. परिणाम आने के बाद अब समीक्षा अधिकारी के 338 पदों पर इन सफल अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा. वहीं सहायक समीक्षा अधिकारी के 81 पद पर चयन होगा.
परक्षा में अनिल पांडेय ने परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है. वहीं दूसरा आदित्य प्रताप सिंह, तीसरा स्थान लक्ष्मी वर्मा ने प्राप्त किया है. चौथे नंबर पर निलेश कुमार सिंह, पांचवे पर सूरज नारायण मिश्रा, छठे पर शिवांशु शर्मा, सातवें पर ऋषु श्यामली, आठवें पर शिवम पचौरी, 9वें पर मंगल सिंह और दसवें स्थान पर शिवम शुक्ला ने अपनी जगह बनाई है.
इसे भी पढ़ें : UP WEATHER TODAY : प्रदेश में अभी नहीं थमेगा बारिश का दौर, 9 अप्रैल तक गरज चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना
अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आयोग की वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in पर देख सकते हैं. आयोग के मुकाबिक, अभ्यर्थियों के प्राप्तांक और श्रेणीवार कट-ऑफ अंक भी जल्द ही वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

