कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। होटल में रूम नहीं मिलने पर बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। कार सवार नकाबपोश युवकों ने होटल मालिक की कार को निशाना बनाते हुए लोहे की रॉड से उसके शीशे तोड़ दिए। पूरी वारदात होटल के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

बदमाशों ने चेहरे पर नकाब पहन रखे थे

दरअसल मामला ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के अलकापुरी रोड का है। यहां 25 मई की देर रात एक युवक होटल में रूम लेने पहुंचा था।लेकिन होटल में कमरे खाली नहीं होने की वजह से होटल मालिक ने उसे रूम देने से मना कर दिया। होटल मालिक हितेश कुमार जैन ने बताया है कि युवक कुछ देर बाद अपने साथियों के साथ कार में वापस लौटा। कार सवार बदमाशों ने चेहरे पर नकाब पहन रखे थे।

तलाश में जुटी पुलिस

होटल के बाहर खड़ी होटल उनकी कार को निशाना बनाते हुए बदमाशों ने लोहे की रॉड से कार के शीशे फोड़ दिए और मौके से फरार हो गए। बदमाशों की पूरी हरकत होटल के बाहर लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। घटना के बाद पीड़ित होटल मालिक हितेश कुमार जैन ने विश्वविद्यालय थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है।

बाइट- हितेश कुमार जैन- शिकायकर्ता

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m