शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल जिला अदालत में जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में बवाल हो गया। वकीलों के दो गुटों के बीच में झूमा-झटकी हो गई।
आमसभा में भी हंगामा
दरअसल बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी की नियुक्ति को लेकर विवाद हो गया। पहले जगमोहन को चुना फिर अचानक इंद्रजीत को मुख्य चुनाव अधिकारी बनाया गया इसको लेकर विवाद हुआ। विवाद पहले से चल रहा था विवाद को सुलझाने के लिए आमसभा बुलाई गई इस दौरान भी हंगामा हुआ।
मंत्री के भाई पर कांग्रेस ने साधा निशानाः बोली- MP में यही है नारी वंदन, महिला अधिकारी का अपमान
3 महीने पहले ही कार्यकारिणी का कार्यकाल खत्म
वकीलों ने आमसभा का विरोध किया। आरोप है कि 3 महीने पहले ही कार्यकारिणी का कार्यकाल खत्म हो चुका है। मामले की शिकायत स्टेट बार काउंसिल ऑफ मध्यप्रदेश से की गई है। जगमोहन शर्मा को फिर से मुख्य चुनाव अधिकारी बनाने की मांग पर वकील का एक पक्ष अड़ा हुआ है।
यहां रेत माफिया बेखौफ: रेत लोड वाहन ने सो रहे चौकीदार को कुचला, मौके पर ही तोड़ा दम

