सुशील खरे, रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के नामली थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां 38 वर्षीय सुरेश भांभी (पिता: भेरुलाल भांभी) ने नामली पुलिस थाने के अंदर ही टॉयलेट के पाइप से अपने नाड़े का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।मृतक सुरेश पर अपनी नाबालिग बेटी से गलत काम करने का गंभीर आरोप था। इस मामले में नाबालिग बेटी और उनकी मां ने नामली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद सुरेश के खिलाफ POCSO एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया था।
READ MORE: थाने में हंगामा! शिकायत करने पहुंची युवती से महिला आरक्षक ने छीना मोबाइल, पुलिस पर अभद्रता और बदसलूकी के आरोप, Video वायरल
बताया जा रहा है कि सुरेश इन आरोपों से लगातार इनकार कर रहा था। मामले की जांच और सामाजिक दबाव के चलते वह लगातार परेशान और डिप्रेशन में था। इसी मानसिक तनाव के कारण उसने यह कदम उठा लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। थाने के अंदर टॉयलेट में शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। यह घटना थाने की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठा रही है कि आरोपी को थाने के अंदर ही ऐसी स्थिति कैसे बन गई।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

