दक्षिण 24 परगना में जहां मगराहाट पश्चिम (AC‑142) और डायमंड हार्बर (AC‑143) सीटों पर री‑पोलिंग जारी है, वहीं फाल्टा और हसीमनगर इलाके में हिंसा और धमकियों के आरोप सामने आए हैं. प्रदर्शन के बीच CRPF‑RAF की भारी तैनाती की गई है. स्थानीय निवासियों ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं पर वोटिंग से पहले डराने-धमकाने और हिंसा की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान दक्षिण 24 परगना के फाल्टा में भारी तनाव और बवाल की खबरें सामने आई हैं।
महिलाओं का कहना है कि वो किसी भी पार्टी से जुड़ी नहीं हैं, लेकिन हिंदू होने के कारण उन्हें इस धारणा के तहत धमकाया जा रहा है कि उन्होंने बीजेपी को वोट दिया है.
पश्चिम बंगाल के फाल्टा में हिंदू ग्रामीणों ने TMC नेता पर जान से मारने और धमकाने का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया. हिंदू ग्रामीणों का आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पंचायत प्रधान इसराफिल चोंकदार द्वारा उन्हें डराया-धमकाया जा रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें जान से मारने और गंगा में फेंकने जैसी गंभीर धमकियां दी गईं. इस आरोप के बाद इलाके में डर और असुरक्षा का माहौल पैदा हो गया है. बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़कों पर उतर आए और प्रशासन से सुरक्षा की मांग की.
फाल्टा और उससे सटे हसीमनगर क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया है कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) से जुड़े लोग उन्हें धमका रहे हैं और डर का माहौल बनाया जा रहा है. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) से जुड़े स्थानीय नेताओं और उनके समर्थक उन्हें धमका रहे हैं, मारपीट कर रहे हैं और दबाव बना रहे हैं.
महिलाओं का कहना है कि वे किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ी नहीं हैं, लेकिन सिर्फ हिंदू होने के कारण उन्हें निशाना बनाया जा रहा है. उनका आरोप है कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को वोट दिया है, जिसके चलते उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है. टीएमसी के इसराफिल चौकीदार ने हमें धमकी दी है कि अगर ये लोग जीत गए तो वे हमारे घरों को जला देंगे और यहां खून-खराबा करेंगे.
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है. फिलहाल स्थानीय प्रशासन की ओर से मामले की जांच की बात कही जा रही है. इलाके में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.
इधर पश्चिम बंगाल में 4 मई को होने वाली विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले TMC को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने TMC की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें मतगणना के लिए केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती के चुनाव आयोग के फैसले को चुनौती दी गई थी.
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इलाके में CRPF और RAF (रैपिड एक्शन फोर्स) की भारी तैनाती की गई है. फाल्टा क्षेत्र में CRPF का एक बख्तरबंद वाहन (Armoured Vehicle) भी तैनात किया गया है. सुरक्षा बल लगातार इलाके में फ्लैग मार्च और गश्त कर रहे हैं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

