BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन नई टीम का ऐलान के बाद आंध्र प्रदेश के दौरे पर है. नितिन नवीन दौरे के दौरान केले के पत्ते में कुछ व्यंजन खाते हुए एक वीडियो में नजर आ रहे है. वे वहां RSS की तीन दिवसीय बैठक में शामिल होने पहुंचे थे. वीडियो को सावन में नॉन वेज से जोड़कर देखा जाने लगा. कांग्रेस ने सोशल मीडिया में वीडियो पोस्ट किया और कैप्शन लिखा- अयो राम संस्कारी पार्टी के अध्यक्ष सावन में…

समाजवादी पार्टी ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए आरोप लगाया कि सावन के पवित्र महीने में भाजपा अध्यक्ष मांसाहार कर रहे हैं.

नितिन नवीन का केले के पत्ते पर व्यंजन का वीडियो पर आरोप लगने के बाद उनके हवाले से जानकारी सामने आई है कि कोई भी नॉन वेज आइटम नहीं परोसा गया था.उन्होंने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर उठा विवाद गलत है. पर फिर भी विपक्षी दल कहां मानने वाले. इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर सवाल उठाए गए कि उन्होंने सावन के महीने में नॉन वेज खाया.

आंध्र प्रदेश बीजेपी के कार्यकर्ता अभिलाष गुंडापनेनी ने पूरा मेन्यू साझा किया है. वह केले के पत्ते पर 100% शाकाहारी असली उत्तरा आंध्र का खाना था.

RJD ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तंज कसते हुए लिखा, “तेजस्वी यादव को मछली खाने पर टिप्पणी कर रहे थे, लेकिन नितिन नवीन तो दोनों हाथ से मुर्गा और खस्सी चबा रहे हैं.”

BJP छत्तीसगढ़ ने बताया कि जिसे लोग नॉनवेज समझ रहे हैं, वह असल में उत्तर आंध्र प्रदेश की पारंपरिक डिश ‘पनासा मुक्कालु करी’ है, जो कटहल से बनती है. राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को जो खाना परोसा गया, वे सब है-

  • पेसारा पुनुगुलु (मूंग दाल के पकौड़े)
  • पनासा मुक्कालु करी (नरम कटहल की मसाला करी)
  • कच्चे केले की दाल और पनीर करी
  • कुंदरू और मूंगफली की फ्राई डिश
  • वेज पुलाव और सफेद चावल
  • सांभर, मज्जिगा पुलुसु (छाछ की करी) और मिक्स वेज इमली करी
  • चटनी, आम का अचार, पापड़, दही, मिठाइयां और ड्रिंक्स

नितिन नवीन के साथ में बैठकर अनकापल्ले से लोकसभा के सांसद डॉ. सीएम रमेश बैठे थे. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर उठा विवाद एकदम गलत है. वह असल में पारंपरिक शाकाहारी कच्चे कटहल की मसाला करी (पनासा मुक्कालु करी) थी, जिसका टेक्सचर मीट जैसा दिखता है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m