राकेश चतुर्वेदी, खातेगांव (देवास) मध्य प्रदेश के देवास जिले के कन्नौद थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि बदमाशों ने देर रात घर में घुसकर दो लोगों का अपहरण कर लिया। बताया जा रहा है कि परिवार के एक युवक ने आरोपी पक्ष की युवती से प्रेम विवाह किया था, जिससे नाराज होकर बदमाशों ने घर में सो रहे दो लोगों को उठाकर अपने साथ ले गए।
READ MORE: इंदौर के सांवेर में मिले नोटों से भरे दो बैग: जांच में चौंकाने वाला खुलासा – ऊपर एक असली नोट, अंदर निकली कागज की गड्डियां
आरोपियों ने परिवार को धमकी दी थी कि अगर युवती को वापस नहीं भेजा गया तो दोनों की हत्या कर दी जाएगी। धमकी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कन्नौद पुलिस तुरंत एक्शन में आई। ऑपरेशन त्रिनेत्रम के सीसीटीवी कैमरों, मोबाइल लोकेशन और तकनीकी मदद से पुलिस आरोपियों का पीछा करते हुए इंदौर पहुंची।
READ MORE: ग्वालियर लॉ छात्रा अपहरण केस: आरोपी जीतू तोमर का वीडियो वायरल, बोला- खुशी अपनी मर्जी से साथ आई
यहां पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी कर फिल्मी अंदाज में दोनों लोगों को सुरक्षित छुड़ा लिया। इस कार्रवाई में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि वारदात में इस्तेमाल कार और हथियार भी जब्त किए गए हैं। फिलहाल कन्नौद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

