हेमंत शर्मा, इंदौर। शहर में शराब के दाम (ओवररेटिंग) को लेकर ऐसा बवाल मचा कि दुकान अखाड़े में बदल गई। स्कीम-54 स्थित शराब दुकान पर ग्राहकों और कर्मचारियों के बीच जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि शराब की बोतलों पर एमआरपी से ज्यादा कीमत वसूली जा रही थी। जब ग्राहकों ने इसका विरोध किया तो बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में घूंसे और लात चलने लगे। इस मामले में मारपीट करने वाले आरोपी के रूप में अक्षय मालवीय का नाम सामने आया है। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बोतल पर लिखी कीमत से ज्यादा पैसे मांगे
दरअसल मामला इंदौर के स्कीम-54 क्षेत्र की हैं, जहां शराब खरीदने पहुंचे कुछ ग्राहकों ने दुकान कर्मचारियों पर ओवररेटिंग का आरोप लगाया। ग्राहकों का कहना था कि उनसे बोतल पर लिखी कीमत से ज्यादा पैसे मांगे जा रहे थे। इसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई और फिर विवाद बढ़ता चला गया। विवाद के दौरान माहौल इतना गर्म हो गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। वायरल वीडियो में आरोपी अक्षय मालवीय और अन्य लोगों के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट होती दिखाई दे रही है। शराब दुकान के बाहर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और मौके पर मौजूद लोगों ने पूरी घटना को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया।
संबंधित लोगों की पहचान की जा रही
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि विवाद की जड़ शराब की ओवररेटिंग थी। ग्राहकों का आरोप है कि निर्धारित कीमत से अधिक राशि वसूली जा रही थी। इसी सवाल ने पूरे विवाद को जन्म दिया और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वायरल वीडियो के आधार पर संबंधित लोगों की पहचान की जा रही है।
आबकारी व्यवस्था पर सवाल
वहीं आरोपी अक्षय मालवीय का नाम सामने आने के बाद पुलिस उसकी भूमिका की भी जांच कर रही है। दूसरी ओर शराब दुकानों पर ओवररेटिंग के आरोपों ने एक बार फिर आबकारी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शराब की बोतल पर बढ़े हुए दाम का विरोध करना ग्राहकों को भारी पड़ गया। स्कीम-54 की शराब दुकान पर शुरू हुई बहस मारपीट में बदल गई और अब आरोपी अक्षय मालवीय का नाम सामने आने के बाद मामला और गर्मा गया है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की तस्वीर साफ हो पाएगी।

