सुप्रिया पांडेय, रायपुर। कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने 21 जून राहुल गांधी छत्तीसगढ़ आएंगे. उनके इस चिर-प्रतिक्षित प्रवास को लेकर प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने प्रवास पर तीखा बयान देते हुए कहा कि दिल्ली से जोकर आ रहा है. दस दिनों तक छत्तीसगढ़ में सर्कस चलेगा. भाजपा विधायक के इस बयान पर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने पलटवार करते हुए कहा कि पुरंदर मिश्रा मेंटली डिस्टर्ब हो चुके हैं.

यह भी पढ़ें : CG Morning News : कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर आज से… CM साय का जशपुर दौरा… पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त होगी जारी… पढ़ें और भी खबरें

राहुल गांधी के प्रवास को लेकर ताजा बयान भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा का है, उन्होंने कांग्रेस नेता पर हमला जारी रखते हुए कहा कि राम को काल्पनिक मानने वाले राहुल गांधी राम के मामा गांव आ रहे हैं, उनका स्वागत है. कांग्रेस में वैसे भी लेन-देन का चलन है, पार्टी भ्रष्टाचार में लिप्त रही है. ऐसे में राहुल गांधी क्या पदाधिकारियों को आलू से सोना निकालकर छत्तीसगढ़ को समृद्ध बनाने की कला सिखाएंगे?

narayana

राहुल गांधी को जोकर बताए जाने पर पलटवार करते हुए पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय ने कहा कि पुरंदर मिश्रा मेंटली डिस्टर्ब हो चुके हैं, उन्हें पागलखाने में एडमिट करने का समय आ गया है. भाजपा वाले अगर इलाज के लिए नहीं ले जा पा रहे हैं, तो कांग्रेस इलाज कराने के लिए तैयार है. एक बार के एक्सीडेंटल विधायक पुरंदर मिश्रा अपना कद बढ़ाने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं.

10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज से

जानकारी के लिए बता दें कि कांग्रेस का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज से शुरू होने जा रहा है, जिसका आयोजन अभनपुर में किया जाएगा। इस शिविर में प्रदेशभर के जिला अध्यक्षों और संगठन पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. 21 जून को राहुल गांधी रायपुर पहुंचेंगे और करीब साढ़े पांच घंटे तक प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद रहकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m