पानीपत, प्रवीण भारद्वाज। सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत एक युवक को भारी पड़ गई। पानीपत में एक युवक ने फ्लाईओवर से जीटी रोड पर चल रहे वाहनों के ऊपर नोटों की बरसात कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बंटी नामक युवक ने वायरल वीडियो बनाने के उद्देश्य से पानीपत फ्लाईओवर से नीचे गुजर रहे वाहनों पर नोट फेंके। इस दौरान सड़क पर चल रहे वाहन चालकों का ध्यान भटक सकता था और बड़ा हादसा भी हो सकता था।

डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि जीटी रोड जैसी व्यस्त सड़क पर इस तरह की हरकत बेहद खतरनाक है। वीडियो की जांच के बाद आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि युवक की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए कानून और सार्वजनिक सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- अपराधियों का नया सेफ जोन गुजरात, पंजाब के 25 कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, सिद्धू मूसेवाला और मैड संधू की हत्या से जुड़े आरोपी शामिल
- अमेरिका में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का भारत, MEA बोला-भारत विरोधी नफरतों पर अंकुश लगाए
- 14 सूत्री मांगों को लेकर सड़क पर उतरे पंचायत प्रतिनिधि, मंत्री दीपक प्रकाश का किया घेराव
- ‘गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से बनेगा सर्वश्रेष्ठ उत्तराखंड’, मेधावियों के सम्मान समारोह में बोले धामी
- ओडिशा के 359 उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्र संघ चुनाव: CM मोहन चरण माझी बोले ‘यह लोकतंत्र का उत्सव है’
