अमेरिका ने ईरान के बंदरगाहों और समुद्री इलाकों के आसपास नाकेबंदी लागू करने के लिए 15 से ज्यादा जंगी जहाज तैनात कर दिए हैं, इनमें USS त्रिपोली जैसा जंगी शामिल है, जिसे अरब सागर में तैनात किया गया है. इस पर 5 वीं पीढ़ी के फाइटर जेट्स F-35B लाइट्निंग II और MV-22 ospreys एयरक्राफ्ट तैनात किए गए है. ट्रंप ने आक्रामक बयान जारी किया है कि अगर कोई भी जहाज हमारी नाकाबंदी (BLOCKADE) के कहीं भी आस-पास आता है, तो उन्हें तुरंत खत्म (ELIMINATED) कर दिया जाएगा.
ट्रंप ने सोमवार को चेतावनी दी कि नाकाबंदी के पास आने वाले किसी भी ईरानी हमलावर जहाज को तुरंत तबाह कर दिया जाएगा. एक पोस्ट में उन्होंने दावा किया कि ईरान की नेवी पहले ही खत्म हो चुकी है.
अमेरिकी सेंट्रल कमान ( CENTCOM) ने कहा कि भारतीय समय के अनुसार शाम करीब 7.30 बजे नाकाबंदी शुरू हुई. इसे अरब खाड़ी और ओमान की खाड़ी समेत ईरानी बंदरगाहों और तटीय क्षेत्रों में प्रवेश करने या निकलने वाले सभी जहाजों के खिलाफ निष्पक्ष रूप से लागू की जाएगी. इसमें कहा गया है कि अमेरिकी सेना गैर-ईरानी बंदरगाहों से आने-जाने वाले होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों को नहीं रोकेगी.
सेंटकॉम ने एक बयान में कहा, ‘USS त्रिपोली (LHA 7) अरब सागर में नौकायन करते हुए रात में पहरा दे रहे हैं. त्रिपोली को पारंपरिक वेल डेक के बिना डिजाइन किया गया है, जिससे अधिक F-35बी लाइटनिंग II स्टील्थ फाइटर जेट, MV-22 ospreys हेलीकॉप्टर तैनात हैं. यह युद्ध जैसे समय में 20 से ज्यादा F-35B फाइटर जेट्स को तैनात कर सकता है.’
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को चेतावनी दी कि नाकाबंदी के पास आने वाले किसी भी ईरानी हमलावर जहाज को तुरंत तबाह कर दिया जाएगा. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने दावा किया कि युद्ध के दौरान ईरान की नौसेना का अधिकांश हिस्सा पहले ही नष्ट हो चुका है.
ट्रंप ने पोस्ट कर कहा, ‘ईरान की नौसेना समुद्र की तलहटी में पड़ी है, पूरी तरह नष्ट हो चुकी है- 158 जहाज. हमने उनके उन कुछ जहाजों को निशाना नहीं बनाया है जिन्हें वे ‘तेज़ हमलावर जहाज’ कहते हैं क्योंकि हमने उन्हें कोई बड़ा खतरा नहीं समझा. यदि इनमें से कोई भी जहाज हमारी नाकाबंदी के करीब आता है तो उसे तुरंत नष्ट कर दिया जाएगा, उसी तरीके से जैसे हम समुद्र में नावों पर सवार ड्रग डीलरों के खिलाफ कार्रवाई करते हैं. यह त्वरित और क्रूर कार्रवाई है. समुद्र या महासागर के रास्ते अमेरिका में आने वाली 98.2% ड्रग्स रोक दी गई हैं!’
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल’ (Truth Social) पर आक्रामक बयान जारी किया है. उन्होंने लिखा- अगर कोई भी जहाज हमारी नाकाबंदी (BLOCKADE) के कहीं भी आस-पास आता है, तो उन्हें तुरंत खत्म (ELIMINATED) कर दिया जाएगा. ठीक उसी तरीके से, जिस तरीके का इस्तेमाल हम समुद्र में ड्रग तस्करों की नावों को नष्ट करने के लिए करते हैं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

