US-Iran Tension: अमेरिका और ईरान के बीच कई दिनों से चल रही बातचीत असफल हो गई है। साथ ही ईरान ने अमेरिकी पाबंदियों को मानने से भी इनकार कर दिया है। इसके बाद अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध होने की आशंका प्रबल हो गई है। हालात यह है कि दोनों देशों के बीच कभी भी युद्ध हो सकता है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ईरान पर हमले की तैयारी पूरी कर ली है। ईरान पर रमजान में अमेरिका का कभी भी कहर बरस सकता है। ट्रंप ने ने ईरान पर हमले को लेकर टॉप अधिकारियों के साथ बैठक की है। अब यूस सेना को ट्रंप के ग्रीन सिग्नल का इंतजार है।
इजरायली मीडिया के अनुसार, US शनिवार तक ईरान पर हमला कर सकता है। इधर ट्रंप के टॉप नेशनल सिक्योरिटी अधिकारियों ने बताया है कि अमेरिकी सेना ईरान पर हमले के लिए तैयार है और यह कार्रवाई शनिवार यानी 21 फरवरी 2026 से ही शुरू हो सकती है।

CBS न्यूज के मुताबिक, ने अज्ञात सोर्स के हवाले से बताया कि ट्रंप को हमले की ब्रीफिंग दी गई है। अमेरिकी मिलिट्री ने पिछले कुछ दिनों में मिडिल ईस्ट में एयर और नेवल एसेट्स की भारी बिल्डअप की है। अमेरिका का सबसे एडवांस्ड एयरक्राफ्ट कैरियर USS गेराल्ड आर फोर्ड इस वीकेंड तक इलाके में पहुंच सकता है। साथ ही फाइटर जेट्स, गाइडेड-मिसाइल डिस्ट्रॉयर्स और हजारों अतिरिक्त ट्रूप्स तैनात किए गए हैं। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक, ट्रंप ने कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है, वह हमले की टाइमलाइन इस वीकेंड आगे बढ़ा सकते हैं।
ट्रंंप की नाराजगी पड़ेगी भारी?
राष्ट्रपति ट्रम्प को सैन्य सलाहकारों ने ईरान को लेकर सबसे बड़ा अपडेट दिया है. इसके मुताबिक शनिवार तक युद्ध के लिए अमेरिकी सेना पूरी तरह तैयार हो जाएगी। ईरान की घेराबंदी में पिछले कई हफ्तों से अमेरिकन फोर्स जुटी थी। अब आखिरी फैसला राष्ट्रपति ट्रंप को लेना है। ईरान के सुप्रीम लीडर द्वारा अमेरिकन एयरक्राफ्ट कैरियर डुबाने की धमकी से ट्रंप बेहद नाराज़ है। अब पूरी दुनिया की निगाहें अमेरिका और ईरान पर टिक गई हैं। ऐसे में देखना होगा कि आने वाले कुछ घंटों के भीतर ट्रंप का फैसला लेते हैं।
ईरान से न्यूक्लियर डील करना चाहते ट्रंप
बता दें कि ट्रंप पिछले कुछ महीनों से ईरान के साथ न्यूक्लियर डील की कोशिश कर रहे हैं। जेनेवा में अप्रत्यक्ष बातचीत चल रही है, जहां ओमान मीडिएटर है. ट्रंप ने बार-बार कहा है कि ईरान डील नहीं करेगा तो ‘कुछ बहुत सख्त’ होगा। ईरान ने भी जवाबी हमले की धमकी दी है। हाल के हफ्तों में ईरान के प्रोटेस्ट्स पर कड़ाई और न्यूक्लियर प्रोग्राम की प्रोग्रेस ने तनाव बढ़ाया है। अभी तक ट्रंप या व्हाइट हाउस से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन अमेरिकी मीडिया में यह खबर ‘बॉम्बशेल’ की तरह चल रही है। एक्सपर्ट्स कह रहे हैं कि अगर हमला हुआ तो यह फुल-फ्लेज्ड वॉर जैसा होगा, न कि पिनपॉइंट ऑपरेशन. क्या यह सिर्फ दबाव बनाने की रणनीति है या असली एक्शन?
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


