US-Iran War: कुछ दिन की शांति के बाद एक बार फिर अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध शुरू हो गया है। अमेरिका और ईरान एक-दूसरे पर मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहे हैं। ईरान ने मिडिल-ईस्ट के कई देशों में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया है। इसके बाद अमेरिका ने ईरान पर अबतक का सबसे बड़ा हमला करते हुए मिसाइल और बमों की बारिश कर दी। अमेरिकी सेना (US Army) ने ईरान के 14 प्रांतों के 140 ठिकानों पर एक साथ हमला किया। अमेरिकी सेना के निशाने पर ईरान के मिसाइल सिस्टम और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी आईआरजीसी (IRGC) की स्पीड बोट्स रहे। वहीं तेहरान के वॉटर पंप भी बम बरसाकर उसे उड़ा दिया।

ईरान पर हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अपने सोशल मीडिया पर F-22 Raptor,  B-1B Lancer, B-2 Spirit जैसे विमानों की फोटो पोस्ट की। हमले के बीच  पोस्ट के माध्यम से ट्रंप अपनी ताकत दिखाने की कोशिश की।

युद्ध शुरू होने से एक बार फिर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज युद्ध का मुख्य केंद्र बन गया है। अमेरिका नेईरान में 140 ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक सेंटकॉम के मुताबिक हमलों की इस तीसरी कड़ी में ईरान को काफी नुकसान हुआ है।ये हमले किश्म, सीरिक, बंदर अब्बास, जास्क, बुशेहर, खोंदाब, बंदर महशहर, बेहबहान, अंदीमेश्क, देजफुल, अहवाज, अबादान और खुर्रमशहर जैसे इलाकों में किए गए। अमेरिका ने ईरान के खुजेस्तान प्रांत में हवाई हमला किया। डिप्टी गवर्नर वलियोल्लाह हयाती ने बताया कि ये हमले अहवाज शहर के पास किए गए। हमलों से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। खुजेस्तान ईरान का तेल और गैस का सबसे बड़ा केंद्र है। अहवाज, आघाजारी, मारून और गचसारान जैसे प्रमुख तेल क्षेत्र इसी इलाके में हैं।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि अमेरिका ने रविवार से ईरान के खिलाफ नए एयर स्ट्राइक सीरीज शुरू की है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता टिम हॉकिन्स ने बताया कि अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने ईरान की एक क्रूज मिसाइल और एक आत्मघाती ड्रोन को हवा में ही मार गिराया है। अमेरिकी हमलों के बाद बंदर अब्बास शहर के पश्चिम में, इसके पास स्थित केशम द्वीप, जास्क, सिरीक और बुशहर के कई हिस्सों में धमाकों की आवाजें सुनी गईं। केश्म के गवर्नर हुसैन अमीर तैमूरी ने बताया कि दुश्मन के 10 से 11 प्रोजेक्टाइल द्वीप पर आकर गिरे हैं।

ट्रंप ने शेयर कीं F-22 और B-2 बॉम्बर की फोटो

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पर F-22 Raptor,  B-1B Lancer, B-2 Spirit जैसे विमानों की फोटो पोस्ट की है। हमले के बीच  पोस्ट के माध्यम से ट्रंप अपनी ताकत दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।

ईरान का दावा- बहरीन के शेख ईसा एयर बेस पर हमला किया 

ईरान ने बहरीन के शेख ईसा एयर बेस पर हमला किया है। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अपने बयान में कहा कि उसकी एयरोस्पेस फोर्स ने हेलिकॉप्टरों के रखरखाव केंद्र, पी-8 सैन्य विमान के हैंगर और अमेरिकी सेना के ड्रोन कमांड एंड कंट्रोल सेंटर पर हमले किए। IRGC के मुताबिक, यह कार्रवाई ईरान पर जारी अमेरिकी सैन्य हमलों के जवाब में की गई है।अमेरिका या बहरीन की ओर से भी इस पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो वायरल है।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m