US New York Times Square Firing Video: अमेरिका से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। अमेरिका में न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। फायरिंग होते ही चीख-पुकार मच जाती है। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगते हैं। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि फायरिंग के बाद लोग इधर-उधर भाग रहे हैं। न्यूयॉर्क पुलिस (New York Police) ने बताया है कि संदिग्ध को तुरंत पकड़ लिया गया है।

घटना स्थानीय समयानुसार गुरुवार को दोपहर करीब 3:40 बजे की है। नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (NBA) चैंपियन न्यूयॉर्क निक्स की जीत का जश्न मनाने के लिए लोग लोअर मैनहट्टन की सड़कों पर उमड़ पड़े थे। सुरक्षा को देखते हुए 10 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।

लोग न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर पर जमा ही हो रहे थे कि अचानक भीड़ में गोली चल जाती है। गोलीबारी एक खड़ी पुलिस गाड़ी से कुछ ही मीटर की दूरी पर हुई। इसके बाद लोग चीख-पुकार मचाते हुए जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगते हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में गोलियों की आवाज सुनाई दे रही है, जिसके बाद टाइम्स स्क्वायर में मौजूद लोग जान बचाने के लिए भागने लगे।

वीडियो में क्या दिखा

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में वह पल कैद हुआ जब गोलियों की आवाज गूंजी। आवाज सुनते ही टाइम्स स्क्वायर में मौजूद लोग जान बचाने के लिए भागने लगे। टूरिस्ट और अन्य लोग सुरक्षित जगह तलाशते हुए दिखाई दिए. लोगों को बचने के लिए भागते हुए देखा गया, जबकि संदिग्ध सड़क पर भाग रहे थे। उस समय इलाके में पहले से गश्त कर रहे पुलिसकर्मी उनका पीछा कर रहे थे। गोलीबारी एक खड़ी पुलिस गाड़ी से सिर्फ कुछ मीटर की दूरी पर हुई।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m