अमेरिका ने ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की जानकारी देने वालों के लिए इनाम घोषित किया है. मोजतबा के साथ-साथ ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर्प्स (आईआरजीसी) के प्रमुख नेताओं की जानकारी देने वालों के लिए एक करोड़ डॉलर के इनाम का ऐलान किया गया है. अमेरिकी विदेश विभाग ने ईरान के नए सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई और दूसरे नेताओं पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम घोषित किया है.विभाग ने अपने ‘रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस’ कार्यक्रम के माध्यम से एक सार्वजनिक अपील जारी की है. विभाग ने इंटरनेट पर एक बैनर साझा किया है, जिसमें ईरान के नए सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई (दिवंगत अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे) सहित उन लोगों के बारे में जानकारी देने का आह्वान किया गया है, जिन्हें विभाग ने ईरानी आतंकवादी नेता बताया है.

अमेरिका के विदेश विभाग ने कहा कि मुज्तबा और दूसरे नेताओं की जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर तक का इनाम मिल सकता है. यह कदम वाशिंगटन और तेहरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है.

अमेरिकी विदेश विभाग ने यह अपील रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस कार्यक्रम के तहत की है. विदेश विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें लोगों से उन व्यक्तियों के बारे में जानकारी देने की अपील की गई है, जिन्हें ईरानी आतंकवादी नेता बताया गया है. पोस्टर में कहा गया है कि इस संबंध में दी जाने वाली जानकारी के आधार पर इनाम एक करोड़ डॉलर तक हो सकता है.साथ ही यह भी बताया गया कि विश्वसनीय जानकारी देने वाले लोगों को जरूरत पड़ने पर किसी दूसरे देश में बसाने की सुविधा भी दी जा सकती है. इस लिस्ट में आयतुल्ला अली खामेनेई के बेटे मोजतबा सहित ईरान के कई बड़े नेता शामिल हैं.

इस अपील में कई ईरानी अधिकारियों के नाम शामिल हैं, जिनके बारे में अमेरिका जानकारी मांग रहा है, जिनमें खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब, उप चीफ ऑफ स्टाफ अली असगर हेजाजी, मेजर जनरल याह्या रहीम सफावी, आंतरिक मंत्री ब्रिगेडियर जनरल एस्कंदर मोमेनी और सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी शामिल हैं. इस नोटिस के अनुसार, इन व्यक्तियों को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर की विभिन्न शाखाओं की देखरेख करने वाली नेतृत्व संरचना के प्रमुख सदस्य माना जाता है, जिस पर वाशिंगटन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अभियानों की योजना बनाने और निर्देशित करने का आरोप लगाता है.

अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि जिन लोगों के पास ईरान के इन अधिकारियों या आईआरजीसी के अन्य वरिष्ठ कमांडरों के बारे में जानकारी हैं. वे रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस कार्यक्रम के एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग प्लेटफॉर्म या टोर नेटवर्क पर उपलब्ध सुरक्षित चैनल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. बताते चले कि यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है. अमेरिकी अधिकारी आईआरजीसी से जुड़े ईरानी सुरक्षा और खुफिया नेटवर्क पर दबाव बढ़ा रहे हैं.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m