अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने सोमवार को भारत पर से 25% टैरिफ घटाकर 18% कर दिया. राष्ट्रपति ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी घोषणा की थी. अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा की भारत रूस से तेल खरीदी बंद करेगा. अमेरिका के इस फैसले के बाद अब भारत पर सिर्फ 18 % टैरिफ ही लगा है. टैरिफ को लेकर मायावती ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि बेहतर होता कि इसके सम्बन्ध में सरकार द्वारा संसद के सत्र के दौरान ही इसके बारे में विस्तार से बताया जाता. ताकि लोगों को सही-सही जानकारी मिल पाती.

मायावती ने एक्स पर लिखा है कि ‘भारत और अमेरिका के बीच अनेक शर्तों के साथ आपसी समझोते के बाद अमेरिका द्वारा 18 प्रतिशत टैरिफ लगाये जाने की खबर कितनी देश व जनहित में है इसके सम्बन्ध में समुचित जानकारी के अभाव में तत्काल कोई आकलन करना जल्दबाजी होगी क्योंकि इस पर जमीनी अमल होने के बाद ही यह सही से मालूम हो पाएगा कि इससे देश के खासकर बहुजनों, गरीबों, मजदूरों, किसानों व महिलाओं आदि का क्या भला होगा. वैसे तो यह बेहतर होता कि इसके सम्बन्ध में सरकार द्वारा संसद के सत्र के दौरान ही इसके बारे में विस्तार से बताया जाता ताकि लोगों को सही-सही जानकारी मिल पाती.’

इसे भी पढ़ें : ‘भाजपा किसान विरोधी थी, है और रहेगी’, अखिलेश यादव का सरकार पर हमला, अमेरिकी कृषि उत्पादों और Seed Bill को लेकर दिया बड़ा बयान

बताया जा रहा था कि ट्रम्प ने पीएम मोदी से फोन पर बात की थी जिसके बाद यह फैसला लिया गया है. ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी की तारीफ की और उन्हे अपना सबसे अच्छा दोस्त बताया. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत अब ज्यादा तेल वेनेजुएला से खरीदेगा.