Dharm Desk – आज के समय में अच्छी नौकरी पाना कई लोगों के लिए बड़ी चुनौती बन चुका है. लाख कोशिशों और मेहनत के बावजूद जब मनचाही नौकरी पाने में व्यक्ति को सफलता नहीं मिलती. व्यक्ति मानसिक तनाव और निराशा का शिकार हो जाता हैं. ऐसे में ज्योतिष उपायों का सहारा कई लोगों के लिए उम्मीद की किरण बनता है.

मान्यता है कि शुक्रवार के दिन किए गए कुछ खास उपाय जीवन में सकारात्मक बदलाव के साथ नौकरी से जुड़ी बाधाओं को दूर कर सकते है. यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय से नौकरी नहीं मिल रही है. बार-बार प्रयास करने के बाद भी सफलता हाथ नहीं लग रही, तो शुक्रवार के दिन फिटकरी से जुड़ा यह विशेष उपाय बेहद प्रभावी होगाै.
स्टेप 1 – इसके लिए शुक्रवार के दिन पांच छोटे टुकड़े फिटकरी के लें और नीले रंग के पांच अपराजिता फूल के साथ श्रृंगार की सामग्री जैसे चूड़ी, बिंदी, सिंदूर आदि तैयार करें.
स्टेप 2 – इसके बाद श्रद्धा और विश्वास के साथ मां दुर्गा के मंदिर जाएं या घर पर ही उनकी विधि-विधान से पूजा करें. पूजा के दौरान इन सभी सामग्रियों को मां दुर्गा को अर्पित करें.
स्टेप 3 – यह उपाय लगातार 16 शुक्रवार तक करने से विशेष फल प्राप्त होता है और करियर में आ रही बाधाएं धीरे-धीरे समाप्त होने लगती हैं.
उपाय से बढ़ेगा आत्मविश्वास
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्रवार का दिन शुक्र ग्रह से जुड़ा होता है, जो सुख, समृद्धि और वैभव का कारक देव है. जब शुक्र ग्रह मजबूत होता है, तो व्यक्ति के जीवन में आर्थिक स्थिरता और करियर में उन्नति के योग बनते है. ऐसे में यह उपाय न केवल नौकरी दिलाने में सहायक है, बल्कि व्यक्ति के आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है.
इस बात को भी समझना होगा
ध्यान रखने वाली बात यह है कि इन उपायों के साथ मेहनत और प्रयास भी जारी रखना. केवल उपाय करने से ही सफलता नहीं मिलती, बल्कि सही दिशा में प्रयास और सकारात्मक सोच भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है, यदि आप भी लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं तो इस शुक्रवार से यह उपाय शुरू कर सकते है. अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव महसूस कर सकते हैं.

