बहुत से लोगों की आदत होती है दिन में दो बार ब्रश करने की। या फिर कुछ मीठा या चिपचिपा सा खा लें तो भी वो तुरंत ब्रश करते हैं. कुछ लोगों की आदत होती है टूथब्रश पर ढेर सारा टूथपेस्ट लगा लेते हैं. कई बार तो ब्रश की पूरी ब्रिसल्स सफेद झाग से ढक जाती हैं और सफेद-सफेद झाग देखकर हमें लगता है कि आज तो दांत एकदम चमक जाएंगे, लेकिन सच्चाई इससे थोड़ी अलग है. आज हम आपको बतायेंगे कि ब्रश में कितना टूथपेस्ट लेना सही होता है.

क्या ज्यादा टूथपेस्ट से होती है ज्यादा सफाई?
डेंटल एक्सपर्ट्स के मुताबिक टूथपेस्ट की मात्रा बढ़ाने से न तो दांत ज्यादा मजबूत होते हैं, न ही ज्यादा साफ. असली काम ब्रश करने की तकनीक और समय करता है, न कि झाग की मात्रा.
तो सही मात्रा कितनी होनी चाहिए?
वयस्कों के लिए मटर के दाने जितना (pea-sized) टूथपेस्ट बिल्कुल पर्याप्त है.
3–6 साल के बच्चों के लिए चावल के दाने जितना (rice-grain sized)
इससे ज्यादा लगाने पर झाग बहुत बनता है, जिससे लोग जल्दी-जल्दी ब्रश करना बंद कर देते हैं, मुंह ठीक से साफ नहीं हो पाता, ज्यादा फ्लोराइड निगलने का रिस्क बढ़ जाता है.
ज्यादा टूथपेस्ट क्यों नुकसानदेह हो सकता है?
- एनामेल को नुकसान-जरूरत से ज्यादा अब्रैसिव तत्व दांतों की ऊपरी परत को घिस सकते हैं.
- संवेदनशीलता बढ़ सकती है.
- मुंह में जलन या अजीब स्वाद.
- बच्चों में लंबे समय तक ऐसा करने से डेंटल फ्लोरोसिस का खतरा.
सही ब्रशिंग के 3 गोल्डन रूल
- मात्रा कम, समय पूरा – कम से कम 2 मिनट
- हल्के हाथ से ब्रश करें – जोर से नहीं.
- दिन में 2 बार काफी है – सुबह और रात.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


