International Yoga Day 2026. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है. उन्होंने अपने संदेश में कहा कि योग भारत की महान सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा है. यह केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं बल्कि मन, बुद्धि और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने वाली एक संपूर्ण जीवनशैली है. नियमित योग अभ्यास व्यक्ति को शारीरिक रूप से सशक्त, मानसिक रूप से शांत और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदान करता है.
धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों और मार्गदर्शन से भारत की यह प्राचीन परंपरा वैश्विक स्तर पर एक जनआंदोलन का रूप ले चुकी है. करोड़ों लोग योग को अपनाकर स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर अग्रसर हो रहे हैं. आइए हम सभी यह संकल्प लें कि योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ, जागरूक और आत्मनिर्भर समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएंगे.
इसे भी पढ़ें : देहरादून में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी, CM धामी ने कहा- यह अवसर किसानों के सम्मान, समृद्धि और…
योग दिवस की पूर्व संध्या पर दिए गए अपने संदेश में भी सीएम ने कहा था कि योग भारत की सनातन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है. योग ने सम्पूर्ण विश्व को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली, मानसिक संतुलन और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त किया है. आज विश्व के अधिकतम देशों में करोड़ों लोग, योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बना रहे हैं. योग अब सीमाओं से परे सशक्त समाज का आधार एवं मानवता के कल्याण का वैश्विक माध्यम बन चुका है.

