Uttarakhand Lower PCS Result. उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने लोअर पीसीएस का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है. आयोग ने 25 सितंबर 2026 को पदवार चयन परिणाम घोषित किया. मुख्य लिखित परीक्षा में सफल और अर्ह अभ्यर्थियों के साक्षात्कार, शारीरिक मापदंड और चिकित्सकीय परीक्षण समेत अभ्यर्थियों की ऑनलाइन वरीयता के आधार पर श्रेष्ठता क्रम तैयार किया गया है.

‘उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य सिविल-अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024’ के माध्यम से विभिन्न विभागों के अंतर्गत सीधी भर्ती की ओर से चयन के लिए कुल 113 रिक्तियों के लिए विज्ञापन 13 दिसंबर 2024 और आयोग कार्यालय द्वारा शुद्विपत्र 3 जनवरी, 2025 को प्रकाशित किया गया था. उक्त विज्ञापित रिक्तियों के सापेक्ष दिनांक 27 मार्च, 2026 को घोषित मुख्य (लिखित) परीक्षा के परिणाम के क्रम में दिनांक 27 जुलाई, 2026 से दिनांक 3 सितम्बर, 2026 तक सम्पन्न साक्षात्कार परीक्षा तथा शारीरिक मापदण्ड और चिकित्सकीय परीक्षण के आधार पर निम्नलिखित अनुक्रमांकों के अभ्यर्थियों द्वारा पदों की उपलब्ध करवाई गई. ऑनलाईन वरीयता के आधार पर श्रेष्ठताक्रम (Merit) में पदवार चयनित किया गया है.

इसे भी पढ़ें : देवभूमि में आफत का अलर्ट! मौसम विभाग ने 2 दिनों के लिए जारी की भारी बारिश की चेतावनी, CM धामी ने अलर्ट रहने के दिए निर्देश

चयन परिणाम के साथ मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में अभ्यर्थियों के प्राप्तांक तथा कटऑफ अंक भी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए हैं. अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर परिणाम देख सकते हैं.