देहरादून. उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर बवाल मच गया है. इस लेकर कई जिलों आपत्तियां दर्ज कराई गई है. वहीं कांग्रेस ने इस पर सवाल उठाए हैं. पूर्व मंत्री नवप्रभात ने इसे अधिकारों का हनन बताया है. उन्होंने विकासनगर विकासखंड की पंचायतों का जिक्र करते हुए कहा कि यहां मनमाने ढंग से एसटी की सीटों को बढ़ाया गया है.
पूर्व मंत्री नवप्रभात ने कहा कि एससी, ओबीसी की सीटों को कम कर दिया गया है. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 2011 जनगणना को आधार बनाया गया है. जिसके कारण पूर्व के आरक्षण में बदलाव नहीं होना चाहिए था. इस आरक्षण का असर प्रदेश की तमाम पंचायतों पर पड़ रहा है.
इसे भी पढ़ें- चारधाम के लिए हेलीसेवा पूर्ण रूप से बंद, अधिकारियों को सीएम धामी ने दिए निर्देश, जानिए आखिर क्यों लिया ये कदम
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आरक्षण को लेकर काफी संख्या में आपत्तियां दर्ज हुई हैं. जिस पर 18 जून तक संशोधित आरक्षण सूची जारी होनी है. जिस पर संभावित प्रत्याशी तो आपत्ति जता ही रहे हैं. जबकि विपक्षी दल कांग्रेस इसे खामियों वाला आरक्षण करार दे रही है.

