चंडीगढ़। उत्तराखंड के सभी पुलिस थानों को बम से उड़ाने की सोशल मीडिया पर धमकी देने वाले हरियाणा के युवक को देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान हरियाणा के अंबाला शहर के कोतवाली बाजार सराय निवासी 26 वर्षीय जसप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से वह मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है, जिससे कथित तौर पर धमकी भरी पोस्ट की गई थी। मामले में शहर कोतवाली में पहले ही एफआईआर दर्ज की गई थी।
देहरादून के एसपी सिटी प्रमोद कुमार के अनुसार, 21 जून को इंस्टाग्राम, एक्स और फेसबुक समेत विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उत्तराखंड के सभी पुलिस थानों में बम विस्फोट करने की धमकी वाली पोस्ट सामने आई थी। इसके बाद पुलिस ने विशेष जांच टीम गठित कर डिजिटल और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की। रविवार को पुलिस ने अंबाला पहुंचकर जसप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके मोबाइल समेत अन्य डिजिटल साक्ष्यों की फॉरेंसिक और विधिक जांच कराई जा रही है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चमोली जिले के कर्णप्रयाग क्षेत्र में स्थानीय युवकों और निहंगों के बीच हुए विवाद तथा उसके बाद पुलिस की कार्रवाई से वह नाराज था। घटना से जुड़ी सोशल मीडिया रील और पोस्ट देखने के बाद उसके मन में आक्रोश पैदा हुआ और इसी गुस्से में उसने अपनी इंस्टाग्राम आईडी “जसप्रीत डेविल” से धमकी भरी टिप्पणी पोस्ट कर दी। पुलिस के अनुसार, अंबाला में आरोपी के खिलाफ पहले से कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। हालांकि, मामले में सभी डिजिटल साक्ष्यों की जांच जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
- अस्पतालों में पत्रकारों की एंट्री पर सख्ती, बिना अनुमति रिपोर्टिंग पर रोक,रांची सदर अस्पताल में लागू हुए नए नियम
- TRANSFER : IAS, PCS और सचिवालय सेवा के अधिकारियों का तबादला, सूची जारी
- मोहन भागवत का अमेरिका दौराः RSS Chief न्यूयॉर्क पहुंचे, 29 को मैडिसन स्क्वेयर में कार्यक्रम, मेयर ममदानी बोले- संघ की रैली को समर्थन नहीं
- नालंदा में नहर में पैर फिसलने से मजदूर की मौत, तीन मासूमों के सिर से उठा पिता का साया
- JSSC CGL Scam: अभय तिवारी की रिमांड 3 दिन बढ़ी, पत्नी और भाई न्यायिक हिरासत में; 60 से ज्यादा संदिग्धों से पूछताछ


