देहरादून. उत्तराखंड में बिजली संकट से निपटने के लिए बड़ी तैयारी कर ली गई है. उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) को 1320 MW RTC बिजली खरीदने की मंजूरी दे दी गई है. जिसके बाद अब यूपीसीएल 25 साल के लिए कोयला आधारित बिजली खरीदेगा. यूईआरसी ने यूपीसीएल के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है. 2035-36 तक बिजली कमी की आशंका के चलते ये निर्णय लिया गया है.
जानकारी के मुताबिक प्रदेश में 9192 मिलियन यूनिट बिजली कमी की आशंका है. इस उपाय के अलावा यूपीसीएल के घाटे को कम करने की भी तैयारी तेज कर दी गई है. UPCL के प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी ने इस संबंध में जानकारी दी है. ध्यानी का कहना है कि तकनीकी और व्यावसायिक नुकसान होगा.
इसे भी पढ़ें : CM धामी की बड़ी सौगात: पिथौरागढ़, उधमसिंहनगर और भीमताल के विकास के लिए करोड़ों की मंजूरी
बोली प्रक्रिया के माध्यम से होगी खरीदी
यूपीसीएल ये बिजली टैरिफ-बेस्ड कॉम्पिटिटिव बिडिंग (प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया) के माध्यम से खरीदेगा. इसके लिए केंद्र सरकार की शक्ति नीति के तहत उत्तराखंड को पहले ही 1320 मेगावाट बिजली के लिए कोयला लिंकेज आवंटित किया जा चुका है. इस लिंकेज के लैप्स होने की समय-सीमा नजदीक आ रही थी, जिससे पहले इसका उपयोग करना राज्य के हित में था.

