Vacancy for Engineer: हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) ने विभिन्न विभाग में 41 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं. इनमें इंजीनियर, सीनियर इंजीनियर और ऑफिसर समेत अन्य पदों पर भर्तियां की जाएगी.
योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जनवरी 2025 निर्धारित की गई है.
Union Budget 2025 : भारतीय रक्षा उपकरण निर्माता कंपनियों की भी बजट पर लगी हुई है निगाहें…

इंजीनियर एवं अन्य, कुल पद: 41 (Vacancy for Engineer)
(विभाग के अनुसार रिक्तियों की संख्या)
● इंजीनियर/सीनियर इंजीनियर (अमोनिया), पद : 07
● सीनियर इंजीनियर/इंजीनियर (यूरिया), पद : 07
● इंजीनियर/सीनियर इंजीनियर (ओ/यू), पद : 11
योग्यता : 60 अंकों के साथ केमिकल/ केमिकल टेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग की डिग्री हो और संबंधित क्षेत्र में दो से चार वर्ष कार्यानुभव हो.
● इंजीनियर/सीनियर इंजीनियर (मेकेनिकल), पद : 08
● इंजीनियर/सीनियर इंजीनियर (इंस्ट्रुमेंटेशन), पद : 08
योग्यता : संबंधित ब्रांच में इंजीनियरिंग की डिग्री हो और दो से चार वर्ष कार्यानुभव हो.
वेतनमान : 40,000 से 1,50,000 रुपये .
आयु सीमा : सीनियर इंजीनियर पदों के लिए अधिकतम 32 वर्ष से कम हो, वहीं इंजीनियर पदों के लिए 30 वर्ष से कम होनी चाहिए.
- आयु सीमा की गणना 31 दिसंबर 2024 को आधार मानकर की जाएगी. अधिकतम आयु में एससी/एसटी वर्ग को तीन वर्ष,ओबीसी वर्ग को पांच एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों को दस वर्ष की छूट .
- चयन प्रक्रिया : संस्थान तय करेगा.
- आवेदन शुल्क : कोई शुल्क देय नहीं है.

