लुधियाना। पंजाब में सिद्धू दंपति का बयान पिछले काफी दिनों से चर्चा का विषय बना हुआ था। अब भी मीडिया में यह चर्चा का विषय तब बन जाता है जब कांग्रेस का कोई बड़ा नेता मीडिया से रूबरू होता है। हाल ही में इस विषय को लेकर पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने बड़ा बयान दिया है।
लुधियाना में मीडिया से बातचीत के दौरान राजा वड़िंग ने स्पष्ट कहा कि सिद्धू दंपती का चैप्टर अब पार्टी के लिए बंद हो चुका है और इस पर बार-बार चर्चा करने का कोई औचित्य नहीं है। इससे साफ हुआ है कि अब कांग्रेस में सिद्धू दंपति को लेकर स्थिति साफ हो चुकी है।
मीडिया में जब सवाल किया कि हाल के दिनों में डॉ. नवजोत कौर सिद्धू द्वारा भाजपा नेताओं से मुलाकात और उनकी प्रशंसा भी की, इस बारे में वड़िंग ने कहा कि कोई भी किसी से भी मिल सकता है। मिलने में किसी को किसी से पाबंदी नहीं है।

सिद्धू की नहीं हुई हाई कमान से मुलाकात
बयान बाजी के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने हाई कमान से मिलने की कोशिश की और इस विषय में बात करने का भी प्रयास किया लेकिन उन्हें दिल्ली में हाईकमान से मिलने का मौका नहीं मिला और ना ही उन्हें समय दिया गया। इस बारे में नवजोत ने स्पष्ट कहा है कि उनकी हाई कमान से किसी भी तरह की इस विषय में बात नहीं हुई है और उन्हें समय नहीं मिला है।
- मंत्री से प्रोफेसर तक का सफर, अशोक चौधरी ने एएन कॉलेज में ली पहली क्लास, बोले- पिता का सपना पूरा कर रहा हूं, थोड़ा नर्वस हूं
- नाबालिग प्रसूति कांड: कृष्णा हॉस्पिटल का लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश, राजनांदगांव एसपी अंकिता शर्मा ने लिखा नेशनल मेडिकल कमीशन को कड़ा पत्र
- मदन राठौड़ ने तैनात किए नए सिपहसालार, संभाग से लेकर जिलों तक बदली मीडिया टीम, देखें पूरी लिस्ट
- लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या मामले का क्रूर वीडियो आया सामने, जांच में जुटी पुलिस
- महाअष्टमी 2026: कन्या पूजन के बिना अधूरी मानी जाती है नवरात्रि, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

