लुधियाना। पंजाब में सिद्धू दंपति का बयान पिछले काफी दिनों से चर्चा का विषय बना हुआ था। अब भी मीडिया में यह चर्चा का विषय तब बन जाता है जब कांग्रेस का कोई बड़ा नेता मीडिया से रूबरू होता है। हाल ही में इस विषय को लेकर पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने बड़ा बयान दिया है।
लुधियाना में मीडिया से बातचीत के दौरान राजा वड़िंग ने स्पष्ट कहा कि सिद्धू दंपती का चैप्टर अब पार्टी के लिए बंद हो चुका है और इस पर बार-बार चर्चा करने का कोई औचित्य नहीं है। इससे साफ हुआ है कि अब कांग्रेस में सिद्धू दंपति को लेकर स्थिति साफ हो चुकी है।
मीडिया में जब सवाल किया कि हाल के दिनों में डॉ. नवजोत कौर सिद्धू द्वारा भाजपा नेताओं से मुलाकात और उनकी प्रशंसा भी की, इस बारे में वड़िंग ने कहा कि कोई भी किसी से भी मिल सकता है। मिलने में किसी को किसी से पाबंदी नहीं है।

सिद्धू की नहीं हुई हाई कमान से मुलाकात
बयान बाजी के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने हाई कमान से मिलने की कोशिश की और इस विषय में बात करने का भी प्रयास किया लेकिन उन्हें दिल्ली में हाईकमान से मिलने का मौका नहीं मिला और ना ही उन्हें समय दिया गया। इस बारे में नवजोत ने स्पष्ट कहा है कि उनकी हाई कमान से किसी भी तरह की इस विषय में बात नहीं हुई है और उन्हें समय नहीं मिला है।
- बुढ़वा महादेव मंदिर निर्माण पर दो गांवों में खूनी संघर्ष: जमकर पथराव और मारपीट, 15 से अधिक घायल, कई की हालत गंभीर
- दिवाली 2026 शुभ मुहूर्त: मां लक्ष्मी-कुबेर, मां काली और निशिता पूजा का समय, व्यापारियों के लिए खास मुहूर्त
- अलविदा ‘जनरल्स साहब’: नहीं रहे पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी, CM योगी ने दी श्रद्धांजलि
- झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से 4 साल के मासूम की मौत : सर्दी-खांसी का इलाज कराने पहुंचे थे माता-पिता, इकलौते बेटे की मौत से मचा कोहराम
- अस्पताल से डिस्चार्ज हुए शरद पवार, हालत में सुधार, अब घर से होगा इलाज

