वडोदरा। गुजरात के वडोदरा शहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ मांजलपुर इलाके के ‘प्रकृति फ्लैट्स’ में चल रहे देह व्यापार और ऑनलाइन न्यूड वीडियो कॉलिंग नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। 11 अगस्त की रात मांजलपुर पुलिस ने एक रिहायशी फ्लैट पर छापा मारकर इस पूरे खेल का पर्दाफाश किया। मामले के मुख्य आरोपी, 10वीं पास मनीष पढियार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
कैसे चलता था पूरा खेल?
पुलिस के अनुसार, आरोपी मनीष पहले एक कॉल सेंटर चलाता था। बाद में उसने करीब 11 लाख रुपये में एक रिहायशी फ्लैट खरीदा और बाहर से सामान्य दिखने वाले इस फ्लैट के अंदर कैमरों और स्क्रीन की मदद से ऑनलाइन न्यूड वीडियो कॉलिंग का धंधा शुरू कर दिया।
इस नेटवर्क में StripChat नामक प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जाता था:
- सिक्कों (Coins) का गणित: ग्राहक पहले अपने अकाउंट में पैसे डालकर कॉइन्स खरीदते थे।
- कॉल दर कॉल कमाई: वीडियो कॉल जितनी लंबी चलती, ग्राहक के खाते से उतने ही अधिक कॉइन्स कटते थे।
- कमाई का 50-50% हिस्सा: ग्राहकों से आने वाली कुल रकम आरोपी के बैंक खाते में आती थी, जिसे वह युवतियों के साथ आधा-आधा (50-50%) बांट लेता था।
एयर होस्टेस की छात्रा से भी पूछताछ
जांच के दौरान गाजियाबाद की रहने वाली एक युवती का नाम भी सामने आया है, जो एयर होस्टेस बनने की पढ़ाई कर रही है और कथित तौर पर इस नेटवर्क से जुड़ी थी। पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है।
ब्लैकमेलिंग एंगल से भी जांच जारी
ACP विमल गामित ने बताया कि आरोपी मनीष के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और उसके मोबाइल फोन, बैंक खातों व ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या इस नेटवर्क के जरिए ग्राहकों को ब्लैकमेल या उनके साथ कोई ऑनलाइन ठगी की गई है या नहीं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


