वैशाली। जिले में प्यार और बेवफाई का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां दो बच्चों की मां को उसके प्रेमी के साथ ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। हंगामे और मारपीट के बाद, सामाजिक दबाव में दोनों की मंदिर में शादी करा दी गई। यह पूरी घटना अब इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

​बगीचे में पकड़े गए प्रेमी युगल, हुई जमकर पिटाई

​मामला पातेपुर थाना क्षेत्र का है, जहां बुधवार की शाम खुशी कुमारी नामक महिला अपने प्रेमी परदेशी कुमार से मिलने एक बगीचे में पहुंची थी। ग्रामीणों को इसकी भनक लगते ही उन्होंने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने युवक की जमकर धुनाई कर दी। विवाद बढ़ता देख स्थानीय लोगों ने दोनों को पकड़कर छपकी पोखर स्थित मंदिर ले गए और वहां जबरन उनकी शादी करवा दी। घायल प्रेमी को फिलहाल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

​इंस्टाग्राम से शुरू हुई थी प्रेम कहानी

​जानकारी के अनुसार, खुशी कुमारी की शादी साल 2022 में राजीव पासवान के साथ हुई थी। दांपत्य जीवन में उनके दो छोटे बच्चे भी हैं। करीब एक साल पहले खुशी की मुलाकात इंस्टाग्राम पर मण्डईडीह निवासी परदेशी कुमार से हुई। धीरे-धीरे चैटिंग और फोन कॉल का सिलसिला शुरू हुआ और दोनों एक-दूसरे के प्यार में इस कदर पागल हो गए कि खुशी अपने बच्चों और पति की मर्यादा भूल गई।

​पति की मिन्नतें और पत्नी की जिद

​पीड़ित पति राजीव पासवान ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि उन्हें पत्नी के अफेयर की जानकारी पहले से थी। राजीव के मुताबिक, उन्होंने तीन बार प्रेमी युवक को समझाने की कोशिश की और अपनी इज्जत का हवाला देते हुए पत्नी से दूर रहने को कहा, लेकिन दोनों नहीं माने। राजीव ने बताया कि खुशी अक्सर प्रेमी से मिलने के बहाने घर में झगड़ा करती थी और दीपावली के दिन भी वह घर छोड़कर प्रेमी के पास चली गई थी।

​मर जाऊंगी पर पहले पति के पास नहीं जाऊंगी

​शादी के बाद महिला के तेवर पूरी तरह बदल गए हैं। खुशी ने स्पष्ट रूप से कह दिया है कि वह अब अपने नए पति परदेशी के साथ ही रहेगी। उसने दो टूक शब्दों में कहा, मर जाऊंगी लेकिन अब पहले पति के घर नहीं जाऊंगी। वहीं, पति राजीव ने भी अब उसे साथ रखने से इनकार कर दिया है। राजीव का कहना है कि उनके दोनों बेटे उनके पास रहेंगे।