वेलेंटाइन डे: प्रेम संबंधों को मजबूत बनाने और प्रेम विवाह में सफलता पाने के लिए कुछ खास ज्योतिषीय उपाय किए जा सकते हैं. शिवलिंग पर शहद से रुद्राभिषेक करने से मनचाहा जीवनसाथी प्राप्त होता है. वहीं, सोलह सोमवार का व्रत रखने से योग्य और प्रेम करने वाला जीवनसाथी मिलने की संभावना बढ़ती है.
प्रेम विवाह में सफलता के लिए स्वर्ण धातु में प्राण-प्रतिष्ठित गौरी शंकर रुद्राक्ष धारण करना लाभदायक हो सकता है. ओपल या हीरा पहनने से प्रेम संबंध विवाह तक पहुंच सकते हैं. यदि प्रेमी या प्रेमिका में से कोई एक मांगलिक है, तो विवाह से पहले मंगल दोष शांत कराना आवश्यक होता है. सप्तम भाव को मजबूत करने से भी लाभ मिल सकता है.
प्रेमी युगल को कभी भी नुकीली चीजें या काली वस्तुएं उपहार में नहीं देनी चाहिए, क्योंकि इससे मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं. इसके बजाय, लाल, गुलाबी, पीले या सुनहरे रंग की वस्तुएं उपहार में देना शुभ माना जाता है. अपने साथी को हीरा या अमेरिकन डायमंड गिफ्ट करना भी शुभ होता है, लेकिन ध्यान रखें कि वह काले या नीले रंग का न हो.
प्रेमी जोड़ों को शुक्रवार और पूर्णिमा के दिन अवश्य मिलना चाहिए, क्योंकि इन दिनों मिलने से आपसी प्रेम और अधिक प्रगाढ़ होता है. साथ ही, हर शुक्रवार राधा-कृष्ण की पूजा, मंत्र जाप और किसी धार्मिक स्थान पर प्रार्थना करने से प्रेम विवाह में आने वाली बाधाएं दूर हो सकती हैं.
प्रेम में सफलता पाने के लिए “ॐ क्लीं कृष्णाय गोपीजन वल्लभ स्वाहा” मंत्र का जाप करें. राधा-कृष्ण की मूर्ति पर लाल या गुलाबी वस्त्र अर्पित कर पूजा करें. सफेद वस्त्र धारण कर सच्चे मन से प्रार्थना करने से प्रेम संबंधों में सकारात्मकता बनी रहती है.
इन उपायों को अपनाकर प्रेमी जोड़े अपने रिश्ते को जीवनभर मधुर और सफल बना सकते हैं.
- राजधानी में मल्लिकार्जुन खरगे के अपशब्द को लेकर सियासी संग्राम: प्रदर्शन के दौरान आमने-सामने हुए कांग्रेस-बीजेपी, एक कार्यकर्ता का सिर फटा
- स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल के साथ डॉक्टरों के संगठनों की बैठक, निलंबन, वेतनवृद्धि और पदस्थापना समेत कई मांगों पर हुई चर्चा
- बिहार में भोजपुरी सिंगर अभिषेक कुमार की स्कॉर्पियो पर ताबड़तोड़ फायरिंग, परिवार में दहशत का माहौल
- मुंबई में ओवरहेड तार टूटने से लोकल ट्रेनों का संचालन गड़बड़ाया, यात्रियों को ट्रैक पर चलकर जाना पड़ा
- ‘Mom Talks 2’ के साथ वापसी करेंगी परिणीति चोपड़ा, शो में नजर आएंगे कई स्टार कपल्स

