Varun Dhawan: मुंबई। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने महानवमी के मौके पर कंजक पूजन किया और इसकी झलक सोशल मीडिया पर दिखाई। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह छोटी बच्चियों के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। बच्चियां कागज पर चित्र बना रही हैं और रंग भर रही हैं। तस्वीरों के साथ वरुण ने फैंस को नवरात्रि की शुभकामनाएं भी दीं।

बच्चियों के साथ बिताया समय

वरुण धवन की शेयर की गई तस्वीरों में घर का माहौल काफी सादा और खुशनुमा नजर आ रहा है। एक्टर कैजुअल कपड़ों में बच्चियों के साथ बैठे मुस्कुराते दिख रहे हैं। आसपास ड्राइंग शीट, क्रेयॉन और रंग भरने का सामान रखा है। वरुण ने पोस्ट के कैप्शन में सभी को नवरात्रि की बधाई दी।

उनकी इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है। महानवमी पर कंजक पूजन की परंपरा के बीच वरुण की यह पोस्ट त्योहार के खास माहौल को दिखाती है।

कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं वरुण

वरुण धवन ने करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ‘बदलापुर’, ‘अक्टूबर’, ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’, ‘जुगजुग जीयो’ और ‘भेड़िया’ जैसी फिल्मों में काम किया। वह एक्शन फिल्म ‘बेबी जॉन’ और ‘ढिशूम’ में भी नजर आ चुके हैं।

नताशा से शादी, बेटी लारा का हुआ जन्म

वरुण धवन ने जनवरी 2021 में फैशन डिजाइनर नताशा दलाल से शादी की थी। जून 2024 में दोनों के घर बेटी लारा का जन्म हुआ। वरुण कई मौकों पर अपनी बेटी के लिए प्यार जाहिर कर चुके हैं और उसके आने को अपने परिवार के लिए खास खुशी बताया है।

पिता डेविड धवन ने भी की बेटे की तारीफ

हाल ही में फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान वरुण के पिता और फिल्म निर्माता डेविड धवन ने भी बेटे की तारीफ की। उन्होंने बताया कि बीमारी के दौरान वरुण उनके साथ खड़े रहे और अस्पताल में भी उनका ध्यान रखा। बेटे के इस साथ को याद करते हुए डेविड धवन भावुक हो गए थे।

Udta Teer Nepal Release Banned: नेपाल में बैन हुई आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’, सरकार ने बताई वजह

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m