Dharm Desk – हर व्यक्ति चाहता है कि उसकी मेहनत का पूरा फल मिले. परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहे. लेकिन कई बार अथक परिश्रम के बावजूद धन टिक नहीं पाता. आर्थिक परेशानियां बनी रहती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार इसके पीछे घर में मौजूद ऊर्जा असंतुलन भी एक कारण बन सकता है. मान्यता है कि घर में किए गए कुछ छोटे-छोटे बदलाव सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर सकते हैं. आर्थिक स्थिरता का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं.

दिशा का महत्व
वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर की दिशा माना गया है. इसलिए इस दिशा को हमेशा साफ और अव्यवस्था से मुक्त रखने की सलाह दी जाती है. मान्यता है कि उत्तर दिशा में भारी सामान या कबाड़ रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बाधित होता है. वहीं, दक्षिण-पश्चिम दिशा को धन संरक्षण और संचय के लिए शुभ कहते हैं. इस स्थान पर तिजोरी या महत्वपूर्ण दस्तावेज रखने से आर्थिक स्थिरता बनी है. दक्षिण-पूर्व दिशा, जिसे अग्नि कोण कहते हैं. इदस अग्नि कोण में धन आकर्षित करने वाले पौधे लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है. साथ ही घर को हवादार और खुला रखने से वाता वरण में ताजगी बनी रहती है. जो मानसिक और आध्यात्मिक रूप से लाभ कारी मानी जाती है.
इन छोटी बातों को न करें नजरअंदाज
वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, घर में टपकता हुआ नल आर्थिक नुकसान का संकेत हैं, इसलिए यदि कही पानी रिस रहा हो तो उसे तुरंत ठीक करवाना चाहिए. इसके अलावा, घर में रखी टूटी-फूटी, बेकार या जंग लगी वस्तुएं नकारात्मकता बढ़ाने वाली कहलाती हैं. इन्हें समय-समय पर हटाना बहुत जरूरी है.
भूलकर भी न करें ये गलतियां
वास्तु शास्त्र में उत्तर-पूर्व दिशा को अत्यंत पवित्र माना गया है. इस स्थान पर भारी फर्नीचर या स्टोर रूम बनाने से बचने की सलाह दी जाती है. वहीं, घर का मुख्य द्वार साफ और रोशनी से युक्त होना चाहिए. मान्यता है कि इससे शुभ ऊर्जा का प्रवेश होता है. इसके अलावा, उत्तर दिशा की दीवार पर ऐसा दर्पण लगाने का भी उल्लेख मिलता है. जिसमें तिजोरी या धन रखने का स्थान दिखाई देता हो. वास्तु मान्यताओं के अनुसार यह उपाय समृद्धि और आर्थिक अवसरों को बढ़ाने वाला है.
घर में ये चीजें लाने से बढ़ी है सुख-समृद्धि
वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी वस्तुओं का उल्लेख किया है. जिन्हें घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा, आर्थिक उन्नति और सुख में वृद्धि होने की मान्यता है. वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार धन नहीं टिकता है तो पूजा घर में मां लक्ष्मी और कुबेर की प्रतिमा स्थापित कर साथ ही नियमित पूजा करनी चाहिए. वहीं करियर, नौकरी या व्यवसाय में बार-बार आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए घर की पूर्व या उत्तर दिशा में बांसुरी रखना शुभ होगा. आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर दक्षिणावर्ती शंख रखा चहिए और नियमित रूप से शंख बचाकर वातावरण को सकारात्मक करे. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. इसके अलावा मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए पूजा कक्ष में एकाक्षी नारियल रखने का भी महत्व बताया है. वहीं परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य और सुख-शांति के लिए ड्राइंग रूम में धातु से निर्मित मछली और कछुआ रखना लाभ कारी माना जाता है.

