Vastu Tips : घर की सजावट में शीशा यानी आईना या दर्पण सिर्फ खूबसूरती बढ़ाने का साधन नहीं है. बल्कि यह हमारे जीवन की ऊर्जा को और ज्यादा प्रभावित करता है, वास्तु शास्त्र के अनुसार शीशा जहां लगाया जाता है. शीशा उस जगह की ऊर्जा को कई गुना बढ़ा देता है, इसीलिए इसे सही दिशा में लगाया जाना जरूरी है. सही जगह पर लगाया गया शीशा घर में सुख-समृद्धि ला सकता है. जबकि गलत स्थान पर लगाया गया शीशा परेशानी कारण बन सकता है.

आजकल लोग घर को अच्छा और स्टाइलिश बनाने के लिए बड़े और डिजाइनर वॉल शीशे का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं. शीशे का सीधा असर हमारे जीवन पर धन और मानसिक स्थिति पर भी पड़ता है. अगर आप भी अपने नए घर में शीशा लगाने की सोच रहे हैं. तो इन बातों का जरूर ध्यान रखें.

Vastu Tips : घर की इस दिशा में लगाए शीशा

1. उत्तर दिशा : इस दिशा को कुबेर की दिशा माना जाता है. इस दिशा में शीशा लगाने से धन लाभ होता है .

2. पूर्व दिशा : यह दिशा सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है. इस दिशा में शीशा लगने से सम्मान में वृद्धि होती है.

3. उत्तर-पूर्व दिशा : इस दिशा में शीशा लगाने से घर में सुख-शांति और खुशहाली आती है.

शीशा सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है

  • घर में स्पेस बड़ा और खुला महसूस होता है .
  • सही जगह पर रखा शीशा धन वृद्धि के संकेत देता है.
  • जीवन में सुख-शांति और तरक्की के योग बनते हैं.

Vastu Tips : इस दिशा में न लगाए शीशा

1. दक्षिण दिशा: इस दिशा में शीशा लगाने से नकारात्मक ऊर्जा और तनाव बढ़ता है
2. पश्चिम दिशा: परिवार में विवाद और मानसिक परेशानी हो सकती है. पश्चिम दिशा में शीशा लगाने से.

शीशा लगाते समय रखें यह सावधानी

  • मेन गेट के सामने शीशा न लगाएं.
  • टूटा हुआ शीशा घर में न रखें.
  • दो शीशों को आमने-सामने नहीं लगाना चाहिए.
  • कैश लॉकर के सामने शीशा लगाने से धन में वृद्धि मानी जाती है.

अगर आप इन आसान वास्तु नियमों का पालन करते हैं. तो न सिर्फ आपका घर सुंदर दिखेगा बल्कि जीवन में सकारात्मक बदलाव भी देखने को मिलेंगे, छोटी-छोटी सावधानियां आपके घर में खुशहाली और समृद्धि ला सकती हैं.

(नोट: यह लेख इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है. इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी प्रदान करना है. लल्लूराम डॉट कॉम इसकी पुष्टि नहीं करता है. किसी भी निर्णय से पहले संबंधित विषय के आधिकारिक या विशेषज्ञ स्रोत से पुष्टि अवश्य करें.)

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H