Veer Bal Diwas 2025: राजस्थान में अब स्कूली पाठ्य पुस्तकों में गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों की वीरता और बलिदान की गाथा पढ़ाई जाएगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घोषणा की है कि वीर बाल दिवस से जुड़ा प्रेरक अध्याय स्कूल सिलेबस में शामिल किया जाएगा, जिसमें साहिबजादे फतेह सिंह और जोरावर सिंह की शहादत का उल्लेख होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत कम उम्र में साहिबजादों ने धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस घोषित कर उनके त्याग को देशभर तक पहुंचाने का कार्य किया गया है। अब राज्य सरकार इस प्रेरक गाथा को बच्चों की पाठ्य पुस्तकों में शामिल करेगी, ताकि नई पीढ़ी साहस, बलिदान और संस्कारों के मूल्यों से परिचित हो सके।
वीर बाल दिवस के अवसर पर जयपुर स्थित बीजेपी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने वीर बाल दिवस पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया। कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, सांसद मंजू शर्मा, कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा और विधायक बालमुकुंद आचार्य मौजूद रहे।
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि माता गुजरी का त्याग और साहिबजादों का साहस राष्ट्र, धर्म और संस्कृति के प्रति अटूट संकल्प की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि अपने इतिहास पर गर्व करना और विरासत को आगे बढ़ाना समय की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से बच्चों की पुस्तकों में वीर बाल दिवस की गाथा को शामिल किया जाएगा, ताकि बचपन से ही संस्कार और राष्ट्रभक्ति का भाव विकसित हो।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों की शहादत का स्मरण करते समय मन व्यथित हो उठता है। उन्होंने कहा कि मुगल काल में दिए गए अत्याचारों के बावजूद साहिबजादों ने अपने धर्म से समझौता नहीं किया। 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाया जाना देश के लिए गौरव का विषय है।
पढ़ें ये खबरें
- कुशीनगर हादसा: देवरिया मार्ग पर पेड़ से टकराते ही कार के उड़े परखच्चे, मौके पर 4 की मौत, 2 की हालत नाजुक
- सीएम डॉ मोहन के शस्त्र पूजन कार्यक्रम में बड़ी गफलतः राष्ट्रगान की घोषणा के बाद बजने लगा राष्ट्रगीत, विधायक मेंदोला की जगह MLA गोलू शुक्ला को दे दिया बूके
- 1300 करोड़ का सोना और 15 हजार महिलाएं, अहीर समाज का अनोखा गरबा
- पुलिस हिरासत में लिए गए युवक की संदिग्ध हालत में मौत; परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप, न्यायिक जांच के आदेश
- “मां मुझे सद्बुद्धि दो, शक्ति दो…” मां दुर्गा की आराधना करते हुए फूट-फूट कर रोए सांसद कल्याण बनर्जी
