सुशील खरे, रतलाम। जिले के आलोट नगर में रविवार देर रात 108 एम्बुलेंस की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान बड़ौदा में मौत हो गई। बुधवार को शव आलोट लाया गया और अंतिम संस्कार किया गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज रविवार को सामने आया है।
एंबुलेंस से आमने-सामने की भिड़ंत
दरअसल शुभम पिता बद्रीलाल चौहान रविवार देर रात करीब 11 बजे मोटरसाइकिल से कारगिल चौराहे की ओर जा रहा था। इसी दौरान सेंट्रल बैंक क्षेत्र के पास तेज रफ्तार अज्ञात एंबुलेंस से उसकी आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद एंबुलेंस चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
UGC Act: नए कानून के विरोध में शाजापुर में सवर्ण समाज सड़क पर उतरा, काले झंडे लेकर निकाली रैली
एंबुलेंस और चालक की तलाश में जुटी पुलिस
घायल शुभम को पहले आलोट अस्पताल, फिर रतलाम और बाद में बड़ौदा रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक अपने पीछे दो वर्षीय पुत्र छोड़ गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात एंबुलेंस और चालक की तलाश कर रही है। घटना के 72 घंटे बाद भी आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

