अमृतसर। बाटला बाईपास में एक बड़ा हादसा हुआ है। इस सड़क हादसे में कई गाड़ियां आपस में टकराई हैं। अच्छी बात यह रही कि कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। यह हादसा अमृतसर से पठानकोट जा रही एक खाली बस बटाला बाईपास में हुआ, जहां पर गैस सिलेंडर से भरे ट्रक से टकरा गई। इसके पीछे दो और छोटी गाड़ियां भी टकराईं। इस दौरान बस ड्राइवर का टांग टूट गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी है कि एक बार फिर से पंजाब का मौसम बदला है जिसके कारण कोहरा भी बढ़ा है। मना जा रहा है कि यह हादसा कोहरे की वजह से हुआ। आपस में टकराई सभी गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है राहत की बात है कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

ट्रक ड्राइवर ने बताया कि बहुत कोहरा था जिसकी वजह से बस पीछे से आई और ट्रक में टक्कर मार दी। किसी को चोट नहीं आई लेकिन बस ड्राइवर को जरूर चोट आई है और उसे भर्ती कराया गया है।
- राजधानी में 35 लाख की हवाला ठगी: VIP रोड पर नोट के सीरियल नंबर से रचा गया खेल, आरोपी फरार
- अचानक सम्राट चौधरी के आवास पर बढ़ाई गई सुरक्षा, नए CM के ऐलान को लेकर हलचल तेज
- मजदूर नहीं होंगे तो कारखाने कैसे चलेंगे… अखिलेश ने योगी सरकार पर बोला हमला, कहा- भाजपा सरकार लोकतंत्र नहीं एकतंत्र से चलती है
- दोस्त की पूर्व प्रेमिका से बात करना पड़ा भारी, पहले पिलाई बीयर फिर मारी चार गोलियां, मरा समझकर…
- मऊगंज में ‘जंगलराज’! पुलिस की नाक के नीचे तांडव, सरेराह मिस्त्री से मारपीट

