Dharm Desk- सुख, सुविधा, सौंदर्य और प्रेम के कारक शुक्र 14 मई को वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे है. यह गोचर 8 जून तक रहेगा. मिथुन में शुक्र और गुरु की युति से गजलक्ष्मी राजयोग अभी निर्माण होगा, जो कई राशियों के लिए विशेष आप लेकर आने वाला है इस दौरान प्रेम, धन, करियर और सामाजिक जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. इस गोचर का इन पांच राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ने वाला है.

मेष

मेष राशि के लिए यह गोचर बेहद शुभ रहेगा. करियर में तरक्की के साथ प्रमोशन और वेतन वृद्धि के योग बनेंगे. आपकी सामाजिक छवि मजबूत होगी. लोग आपके काम की सराहना करेंगे. नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और आय के नए स्रोत खुलेंगे. प्रेम जीवन में मधुरता बढ़ेगी और पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे.

वृषभ

वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर धन वृद्धि का संकेत दे रहा है. आय में इजाफा होगा और बैंक बैलेंस मजबूत होगा. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और कोई शुभ कार्य हो सकता है. आपकी वाणी का प्रभाव बढ़ेगा. जिससे कार्यों में सफलता मिल सकती है, नौकरी में पदोन्नति के योग है. अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है.

मिथुन

मिथुन राशि में शुक्र का गोचर लग्न में होगा. जिससे व्यक्तित्व आकर्षक बनेगा, लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे. मानसिक तनाव कम होगा. नौकरी और व्यापार में प्रगति होगी. मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. प्रेम संबंध मजबूत होंगे और विवाह के योग बन सकते है. हालांकि स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी.

कर्क

कर्क राशि वालों के लिए यह गोचर थोड़ा चुनौती पूर्ण रह सकता है. खर्चों में बढ़ोतरी होगी. जिससे आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है. अनावश्यक विवाद और मानसिक तनाव बढ़ सकते हैं. परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है. इस समय निवेश और लेनदेन में सावधानी रखना जरूरी है. धैर्य और समझदारी से काम लेने पर स्थितियां संभाली जा सकती है.

धनु

धनु राशि वालों के लिए शुक्र का यह गोचर लाभकारी रहेगा. व्यापार में साझेदारी से फायदा होगा और नई डील फाइनल हो सकती है. दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आय में वृद्धि होगी. सामाजिक दायरा बढ़ेगा, और नए संपर्क बनेंगे. प्रेम संबंधों में भी सुधार आएगा और रिश्तों में मिठास बढ़ेगी.

कुंभ

कुंभ राशि वालों के लिए यह समय सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और नए रिश्ते बन सकते हैं. छात्रों को शिक्षा में सफलता मिलने वाली है. करियर में तरक्की और नए अवसर मिलेंगे. रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. आर्थिक लाभ के योग बनेंगे और जीवन में आराम और ऐश्वर्य का स्तर बढ़ेगा.