Dharm Desk – धन-दौलत से लेकर प्रेम और सुख-सुविधाओं तक शुक्र ग्रह का संबंध जीवन के कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों से माना जाता है। ऐसे में शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन ग्रह-नक्षत्रों की गणना के अनुसार खास हो जाता है। शुक्र देव जल्दी ही स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। ग्रहों का यह गोचर न केवल मौसम और व्यापारिक स्थितियों पर प्रभाव डालता है।बल्कि सभी 12 राशियों के जीवन में भी किसी न किसी रूप में बदलाव लेकर आता है।स्वाति नक्षत्र स्वतंत्रता प्रगति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। जब शुक्र जैसे शुभ ग्रह इस नक्षत्र में गोचर करते हैं तो इसका सीधा असर लोगों की आर्थिक स्थिति करियर और जीवनशैली पर पड़ता है। इस बार का यह नक्षत्र परिवर्तन विशेष रूप से 4 राशियों के लिए बहुत भाग्यशाली और फलदाई साबित होने वाला है। ऐसी चार राशियां जिनके लिए यह समय तरक्की और आर्थिक मजबूती के लिए बहुत खास है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों के लिए शुक्र का यह गोचर बहुत शुभ परिणाम लेकर आएगा। क्योंकि शुक्र इस राशि के स्वामी ग्रह हैं।इसलिए स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करते ही इनके काम करने के तरीके में निखार देखने को मिलेगा। साथ ही आय के नए स्रोत खुलेंगे और लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

  • करियर और व्यापार – जो लोग व्यापार या उद्योग से जुड़े हैं। उनके लिए नए और बड़े सौदे हासिल हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर पदोन्नति या वेनत में वृद्धि का लाभ मिल सकता है।
  • पारिवारिक जीवन – घर में सुख-सुविधाओं की वस्तुओं की खरीदारी होगी और वातावरण खुशनुमा बना रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए यह समय नए अवसरों से भरा रहने वाला है। स्वाति नक्षत्र की ऊर्जा और शुक्र का प्रभाव मिलकर इनके बौद्धिक कौशल और संवाद क्षमता में वृद्धि करेंगे।मीडिया, लेखन, कला, मार्केटिंग और आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह समय स्वर्ण काल जैसा होगा है। इनके काम की सराहना होगी।

    • आर्थिक लाभ – यदि किसी नए बिजनेस में निवेश करने की योजना बना रहे हैं।तो यह सयम इन लोगों के लियरअनुकूल है। पुराना निवेश भी बड़ा फायदा दे सकता है।
    • मान-सम्मान – समाज और कार्यक्षेत्र में इनकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी जिससे लोग इनके विचारों और फैसले का सम्मान करेंगे।

    तुला राशि

    तुला राशि में भी शुक्र का प्रभाव बहुत गहरा और उत्साहजनक रहेगा। स्वाति नक्षत्र तुला राशि के अंतर्गत ही आता है इसलिए इस राशि के जातकों को इस गोचर का सबसे अधिक और प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। इनकी निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी और आत्म विश्वास में भारी बढ़ोत्तरी होगी।

    • आर्थिक मजबूती – धन संचय करने में सफलता मिलेगी।कोई कर्ज या पुरानी देनदारी थी तो आप उससे राहत पाने में सफल रहेंगे।
    • नए संपर्क – व्यावसायिक या व्यक्तिगत जीवन में नए और प्रभाव शाली लोगों से मुलाकात होगी जो भविष्य में आपकी तरक्की का कारण बनेंगे।

    मकर राशि

    मकर राशि के लोगों के लिए स्वाति नक्षत्र में शुक्र का प्रवेश भाग्योदय कारक सिद्ध होगा। मेहनत का पूरा फल मिलने का समय आ गया है । काफी समय से जिस प्रोजेक्ट या नौकरी के लिए प्रयास कर रहे थे।उसमें अब सफलता की पूरी संभावना है।साथ ही अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

      • वित्तीय लाभ – जमीन या वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। अचानक धन लाभ या पैतृक संपत्ति से फायदा होने के संकेत हैं।
      • मानसिक शांति – जीवन में चल रही उथल-पुथल शांत होगी। अपने लक्ष्यों पर बेहतर तरीके से ध्यान केंद्रित कर पाएंगे।