Dharm Desk – ज्योतिष में ग्रहों की चाल के साथ-साथ उनके नक्षत्र परिवर्तन को भी विशेष महत्व दिया जाता है। किसी ग्रह का नक्षत्र बदलना उसकी ऊर्जा और प्रभाव के स्वरूप में बदलाव का संकेत है। आने वाला सप्ताह इसी दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है। सुख, सौंदर्य, प्रेम, वैभव और भौतिक सुख-सुविधाओं के कारक शुक्रदेव 25 अगस्त को अपना नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे है। वर्तमान में शुक्र चंद्रमा के हस्त नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं।

पंचांग के अनुसार, 25 अगस्त को दोपहर 12.55 मिनट पर शुक्र हस्त नक्षत्र से निकलकर मंगल के स्वामित्व वाले चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। शुक्रदेव चित्रा नक्षत्र में लगभग 17 दिन तक रहेंगे। 11 सितंबर की रात 11.19 मिनट पर शुक्र स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जो राहु का नक्षत्र माना जाता है। इस तरह 25 अगस्त से 11 सितंबर के बीच का समय ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष माना जा रहा है। शुक्र के इस नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर किसी न किसी रूप में पड़ सकता है, लेकिन तीन राशियों के लिए यह अवधि विशेष रूप से शुभ रहने वाली है। आइए जानते कौन-सी वे भाग्यशाली राशियां है…

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगे। 25 अगस्त से 11 सितंबर तक का समय इस राशि के जातकों के लिए आर्थिक रूप से बेहद लाभ दायक साबित हो सकता हैं। आय के नए स्रोत खुलने से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को लंबे समय से प्रतीक्षित जिम्मेदारी मिल सकती है। जिससे उनका व्यक्तित्व और मजबूत होगा। व्यापार जगत से जुड़े लोगों को भी इस बलादव से भर पूर लाभ मिलने के योग हैं। फंसा हुआ धन वापस मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रिश्तों में भी मधुरता आएगी।

वृश्चिक राशि

25 अगस्त को होने वाला शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन वृश्चिक राशि वालों के लिए राहत और खुश-खबरी लेकर आ सकता है। करियर में उन्नति के नए अवसर मिलेंगे। काम से जुड़ी उत्साहवर्धक खबरें प्राप्त हो सकती है। इससे मन प्रसन्न रहेगा और परिस्थितियों में सुधार नजर आएगा। इन 18 दिनों के दौरान आर्थिक स्थिति मजबूत होने के योग है। व्यापार जगत से जुड़े जातकों को भी लाभ मिल सकता है । आय के नए स्रोत उभरने से रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी।

मीन राशि

शुक्र का यह गोचर बृहस्पति द्वारा शासित मीन राशि के जातकों के लिए प्रगति के नए द्वार खोल सकता है। रोजगार में सुधार होगा और कार्यालय में आपके काम की सराहना होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस दौरान अधिक सोचने से बचना महत्वपूर्ण होगा। व्यापारियों के कुछ बड़े और लाभदायक सौदे अंतिम रूप ले सकते हैं। आर्थिक चिंताओं से धीरे-धीरे राहत मिलेगी और कुल मिलाकर 25 अगस्त के बाद के 18 दिन सकारात्मक परिणाम देने वाले रह सकते है।