Dharm Desk – ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, सितंबर की शुरुआत से ग्रहों की स्थिति में महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहा है। 2 सितंबर को दोपहर 1.51 मिनट पर शुक्र कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे। तुला राशि शुक्र की अपनी राशि मानी जाती है। शुक्र के तुला में प्रवेश करते ही उनका शनि के साथ षडाष्टक संबंध बनेगा। इस समय शनिदेव मीन राशि में ही स्थित हैं। तुला से मीन छठी राशि और मीन से तुला आठवीं राशि होने के कारण शुक्र-शनि के बीच षडाष्टक योग बनेगा।

ज्योतिष में षडाष्टक योग को सामान्यतः चुनौती, तनाव, मतभेद और काम में रुकावट से जोड़कर देखा जाता है। हालांकि शुक्र के अपनी राशि तुला में होने के कारण इसके परिणाम पूरी तरह नकारात्मक नहीं होंगे। कुछ राशियों के लिए आर्थिक और करियर से जुड़े अवसर बन सकते हैं, जबकि कुछ जातकों को रिश्तों और खर्च के मामलों में सावधानी रहने की जरूरत पड़ेगी। यह योग मुख्य रूप से 2 सितंबर से 26 सितंबर तक प्रभावी माना जा रहा है। अब बात कर लेते हैं, इस षडाष्टक योग का प्रभाव इस राशि पर क्या होने वाला है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार षडाष्टक योग का प्रभाव व्यक्ति की जन्म कुंडली, लग्न और चंद्र राशि के आधार पर अलग-अलग हो सकता है। इसलिए सिर्फ राशि के आधार पर किसी निश्चित शुभ या अशुभ घटना की भविष्य वाणी को पूरा मनाना भी सही नहीं होगा।
मेष राशि
दांपत्य जीवन और साझेदारी से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी । छोटी-छोटी बातों को लेकर जीवन साथी या सहयोगी से मतभेद हो सकते है। किसी भी वाद-विवाद को बढ़ाने के बजाय बात-चीत से समाधान निकालने का प्रयास करें। व्यापार में नया निर्णय लेने से पहले उसके सभी पहलुओं पर विचार करना बेहतर रहेगा । जल्दबाजी में किया गया फैसला नुकसान पहुंचा सकता है ।
वृषभ राशि
आपके खर्चों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है । विलासिता, मनोरंजन और सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों पर जरूरत से ज्यादा धन खर्च करने से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति को संतुलित रखने के लिए बजट बनाकर चलें। निवेश से जुड़े किसी भी फैसले में जल्द-बाजी न करें और जोखिम को अच्छी तरह समझने के बाद ही पैसा लगाएं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए ये योग अपेक्षाकृत शुभ और सकारात्मक रह सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। किसी खास व्यक्ति से अच्छी बात-चीत होने के योग बन सकते है। रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं । आर्थिक मामलों में भी लाभ के रास्ते खुल सकते हैं। मेहनत और सही योजना से अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को परिवार और कार्यक्षेत्र दोनों जगह कुछ तनाव पूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है । काम का दबाव बढ़ने से मानसिक बेचैनी महसूस हो सकती है। परिवार के सदस्यों से बातचीत करते समय संयम रखें और छोटी बातों को विवद का कारण न बनने दें। संपत्ति या जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में जल्दबाजी करने के बजाय दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच करना उचित रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए आर्थिक मामलों में नए अवसर सामने आ सकते हैं। आय बढ़ाने या किसी नए काम से लाभ प्राप्त करने का मौका मिल सकता है। इस समय किसी व्यक्ति पर आंख बंदकर भरोसा करना नुकसान देने वला होगा। सकता है। पैसों से जुड़े लेन-देन में सावधानी बरतें और महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
कन्या राशि
शुक्र के राशि परिवर्तन से कन्या राशि के जातकों को कुछ राहत और सकारात्मक बदलाव महसूस हो सकते हैं। लंबे समय से रुके हुए काम धीरे-धीरे आगे बढ़ने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके पक्ष में आ सकती हैं और प्रयासों का परिणाम मिल सकता है। हालांकि सुख-सुविधाओं और अनावश्यक खरीदारी पर खर्च बढ़ने की आशंका है, इसलिए आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। इस दौरान आत्मविश्वास, आकर्षण और व्यक्तित्व में निखार आने की संभावना है। प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। करियर के क्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं और महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क बढ़ सकता है। यदि आप अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखते हुए सही दिशा में प्रयास करेंगे तो अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए अचानक खर्च बढ़ने और मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है । किसी अप्रत्याशित काम पर धन खर्च करना पड़ सकता है। इसलिए आर्थिक रूप से पहले से तैयारी रखना बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में विरोध करने वाले लोगों से सावधान रहें। अपनी योजनाएं हर किसी के साथ साझा न करें। बड़े आर्थिक फैसले लेते समय भावनाओं के बजाय व्यावहारिक सोच से काम लेना लाभ कारी रहेगा।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए आय के नए साधन बनने की संभावना दिख रही । किसी नए काम, व्यापार या अतिरिक्त प्रयास से आर्थिक लाभ मिल सकता है। हालांकि आय के साथ-साथ खर्च भी बढ़ सकता है, इसलिए धन का सही प्रबंधन करना बेहद जरूरी होगा। दोस्तों और परिचितों के साथ आर्थिक लेनदेन करते समय विशेष सावधानी बरतें। बिना पूरी जानकारी के किसी को पैसा उधार देने से बचना बेहतर रहेगा।
मकर राशि
इन्हें करियर और धन से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है । कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और जिम्मेदारी की सराहना हो सकती है। लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों का लाभ मिलने के संकेत है। आर्थिक स्थिति में भी धीरे-धीरे सुधार हो सकता है। नई जिम्मेदारियां मिलें तो उन्हें पूरी लगन से निभाएं, क्योंकि यही आगे बढ़ने के असवर पैदा कर सकती हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि को इस समय भाग्य का साथ मिल सकता है। नौकरी, कारोबार और आर्थिक मामलों में प्रगति के नए अवसर सामने आने की संभावना है। लंबे समय से रूके हुए काम दोबारा गति पकड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी या महत्वपूर्ण अवसर मिल सकता है। यदि आप सकारात्मक सोच के साथ मेहनत जारी रखते है तो आने वाले समय में इसका अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है।
मीन राशि
मीन के लिए जिम्मेदारियों का दबाव बढ़ सकता है । काम-काज में देरी होने या योजनाओं के अनुसार, परिणाम न मिलने से मानसिक तनाव महसूस हो सकता है । शनि की स्थिति आपको धैर्य और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संकेत देती है। किसी काम को जल्दी पूरा करने की कोशिश करने के बजाय व्यवस्थित तरीके से प्रयास करे। संयम बनाए रखना आपके लिए लाभ कारी रहेगा।



