चंडीगढ़। चंडीगढ़ में बढ़ते अपराध को रोकने के लिए अब पुलिस ने कमर कस ली है। इसके अनुसार अब किरायेदार और नौकर के नाम का सत्यापन कराना अनिवार्य हो गया है। इसके लिए निर्धारित तिथि की भी घोषणा कर दी गई है. इस तारीख के बाद अगर कोई बिना सत्यापन के पाया जाता है तो उसके मकान मालिक के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
अच्छी बात यह है कि अब इसके लिए लोगों को थाने के चक्कर नहीं काटना पड़ेगा बल्कि यह अब ऑनलाइन होगा। अब चंडीगढ़ के लोगों को किरायेदारों और घरेलू नौकरों का पुलिस सत्यापन करवाने के लिए न तो थानों के चक्कर काटने पड़ेंगे और न ही संपर्क केंद्रों में लंबी कतारों में लगना होगा। चंडीगढ़ पुलिस की एसएसपी कंवरदीप कौर की पहल पर ई-बीट बुक सिस्टम को और अधिक आधुनिक बना दिया गया है।

इस अपग्रेड के साथ अब पूरा सत्यापन डिजिटल माध्यम से किया जा सकेगा। एसएसपी कंवरदीप कौर ने आदेश दिए हैं कि 5 जुलाई से 20 जुलाई तक सभी थानों की पुलिस अपने-अपने क्षेत्रों में कैंप लगाकर लोगों को डिजिटल वेरिफिकेशन के लिए जागरूक करें। यह सुनिश्चित किया जाए कि हर किरायेदार और नौकर का सत्यापन हो। अगर निर्धारित समय के बाद किसी का सत्यापन लंबित पाया गया, तो मकान मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकेगी।
- गुरदासपुर में नशा मुक्ति यात्रा के दौरान आप-भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने, काले झंडे दिखाने पर गरमाया माहौल
- Bihar Top News Today: ‘राहुल से नहीं होगा देश का भला’, तेजस्वी की बड़ी मांग, PK का CM पर बड़ा हमला
- कटनी में स्पा सेंटर पर छापा: 10 महिलाएं समेत 16 हिरासत में, आपत्तिजनक सामग्री-शराब की बोतलें बरामद
- नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 70 ग्राम हेरोइन और सोने-चांदी के आभूषण समेत 29 लाख का माल जब्त, महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
- 22 सितंबर से फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिये, PUNBUS-PRTC कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का किया ऐलान



