Nana Patekar Passes Away : बॉलीवुड के गलियारों से एक बेहद दुखी कर देने वाली खबर आ रही है. दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर (Nana Patekar) का निधन हो गया है. उन्होंने 75 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. इस खबर ने हर किसी को गमगीन कर दिया है.
बता दे कि नाना पाटेकर (Nana Patekar) का निधन डोना पाउला के एक निजी अस्पताल में हुआ है. खबर है कि वे गोवा के डोना पाउला स्थित अपने घर पर बेहोश पाए गए, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है.
बताया जा रहा है कि नाना पाटेकर (Nana Patekar) को गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल पहुंचाए जाने के बाद डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक उन्हें होश में लाने की कोशिश की गई, लेकिन वो होश में नहीं आए.
नाना पाटेकर का करियर
नाना पाटेकर (Nana Patekar) ने हिंदी सिनेमा के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में गिने जाते हैं। उन्होंने 1978 में अपना एक्टिंग डेब्यू किया था और उनकी पहली फिल्म ‘गमन’ थी। लेकिन, 1986 में रिलीज हुई ‘अंकुश’ ने उन्हें पहचान दिलाई। उन्होंने अपने करियर में हिंदी के साथ-साथ मराठी सिनेमा में भी काम किया। ‘परिंदा’, ‘तिरंगा’, ‘क्रांतिवीर’ और ‘खामोशी’ जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने दर्शकों के दिलों में जगह बनाई और अपने अभिनय का लोहा मनवाया। उन्होंने अपने करियर में सिर्फ संजीदा ही नहीं, कॉमिक और नकारात्मक किरदार भी निभाए। ‘परिंदा’ में एक गैंगस्टर के किरदार ने उन्हें इंडस्ट्री में स्थापित किया और फिर ‘प्रहार’, ‘तिरंगा’ और ‘क्रांतिवीर’ जैसी फिल्मों में एक्शन अवतार दिखाया।
नाना पाटेकर की आखिरी फिल्म
नाना पाटेकर (Nana Patekar) को साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में देखा गया था, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडिस, चित्रांगदा सिंह और नरगिस फाखरी जैसे कलाकार भी नजर आए थे. इसके बाद वो शाहिद कपूर स्टारर ‘ओ रोमियो’ और अनिल कपूर की ‘सूबेदार’ में स्पेशिल अपीयरेंस में दिखाई दिए.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

