शिरोमणि अकाली दल के पूर्व प्रधान सुखबीर बादल की बेटी हरकीरत कौर का विवाह एनआरआई बिजनेसमैन तेजवीर सिंह के साथ हुआ है। नई दिल्ली स्थित सुखबीर बादल के आवास पर शादी हुई, जहां राजनीतिक लोगों के साथ-साथ बड़ी संख्या में समाज-परिवार के लोग और कुछ तारे-सितारे भी शामिल हुए. शादी में नितिन गडकरी ने भी हिस्सा लिया।
शादी बड़े ही सादगी के साथ हुई। बादल ने शादी में किसी भी तरह की कमी नहीं होने दी। इस समारोह में लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पीयूष गोयल अनुप्रिया पटेल रविशंकर प्रसाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव डेरा ब्यास के प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों सहित कई दिग्गज शामिल हुए।

शादी समारोह में परिवार और करीबी लोग भी शामिल हुए थे। इस समारोह की तैयारियां काफी समय से की जा रही थी। आपको बता दें कि शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की वर्किंग कमेटी ने पार्टी के अब तक के इतिहास के सबसे लंबे समय तक प्रधान रहने वालों में सुखबीर सिंह बादल का नाम सबसे पहले शामिल है। उन्होंने अब इस्तीफा दे दिया, जिसे अब मंजूर कर लिया है। अब पार्टी के नए प्रधान का चुनाव एक मार्च को होगा।
- हाईकोर्ट ने की 19 न्यायिक अधिकारियों की सेवा की पुष्टि, रजिस्ट्री के विभिन्न संवर्गों में भी पदोन्नति
- त्योहारी सीजन में मिलावट पर सख्ती: रायपुर में चांदी वर्क की दुकानों पर जांच, 5 ब्रांड के लिए गए सैंपल, 8 पैकेट जब्त
- बिजली का बिल मांगना पड़ा भारी! उज्जैन में वसूली टीम पर पिता-पुत्र का जानलेवा हमला, घसीट-घसीटकर पीटा
- देहरादून में करवाचौथ की धूम: पतियों की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत, CM धामी ने पत्नी संग विधि-विधान से की पूजा
- चक्रवात के कारण हरियाणा के इन इलाकों में चलेंगी 60 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानिए अपडेट

