उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज गुरुवार को चंडीगढ़ आएंगे। उनके दौरे की जोरदार तैयारियां की गई है। आम जनता के लिए रूट भी तय किया गया है। इस दौरान उनके दौरे में जी.एम.सी.एच-32, पंजाब राज भवन और पी.जी.आई. का दौरा शामिल है। जिसके कारण यातायात को डायवर्ट किया गया है।

5 से लेकर 6 बजे तक आवाजाही रहेगी बंद
आज 5 बजे से लेकर 6 बजे तक दक्षिणी मार्ग पर एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट से न्यू लेबर चौक (सेक्टर-20/21-33/3) तक और सरोवर पथ पर न्यू लेबर चौक (सेक्टर-20/21-33/34) से हीरा सिंह चौक (सेक्टर-5/6-7/8) होते हुए पंजाब राज भवन तकआवाजाही बंद रहेगी।
चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस देती रहेगी रीयल-टाइम अपडेट
इसके साथ ही अगले दिन यानि 6 जून को सुबह 10 से लेकर 11 बजे तक पंजाब राज भवन से हीरा सिंह चौक (सेक्टर-5/6-7/8) से न्यू लेबर चौक (सेक्टर-20/21-33/3) और फिर दक्षिणी मार्ग पर न्यू लेबर चौक से एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट तक यातायात पर कंट्रोल रहेगा। बता दे कि इस दौरान चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर रीयल-टाइम अपडेट देती रहेगी और नागरिकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की जाएगी।
- गर्मी से पहले पानी का संकट! पीने के पानी के लिए तीन दिन से चक्काजाम कर रहे ग्रामीणों को सुबह-सुबह पुलिस ने उठाया
- Bilaspur News Update : ट्रैक बदलने के दौरान मालगाड़ी की दो बोगियां बेपटरी… स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत… नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार
- किताब व्यवसायी से बदमाशों ने 5 लाख के गहने लूटे, विरोध पर ऑटो चालक को मारी गोली
- चलती कार में भीषण आग, ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत; चार महीने पहले खरीदी थी CNG कार
- Maiya Samman Yojana: दुर्गापूजा से पहले महिलाओं के खाते में पहुंचे 2,500, रांची की 3.93 लाख और धनबाद की 3.46 लाख लाभुकों को मिली राशि
