प्रतिक पटनायक, धमतरी। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों तथा किल्लत को लेकर कांग्रेस ने धमतरी जिले में अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मकई चौक स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे, जहां जमकर नारेबाजी करते हुए नकली नोट से “महंगाई डायन खाए जात है” गाने पर अनोखा प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर भी उपस्थित रहीं।

narayana

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रतीकात्मक विरोध के रूप में पैसे हवा में उड़ाकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के साथ-साथ ईंधन की किल्लत से आम जनता परेशान है। किसानों, वाहन चालकों और व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

कांग्रेस का कहना है कि सरकार जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है, जिसके विरोध में यह प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि जब तक डीजल और पेट्रोल की कीमतों तथा किल्लत की समस्या का समाधान नहीं होता, तब तक उनका आंदोलन लगातार जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर मौजूद रही।

देखिये ‘महंगाई डायन खाए जात है’ गाने पर प्रदर्शन का वीडियो-

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H